बॉलीवुड

सिर्फ तीन दिन के काम में कैटरीना की मुरीद हुई तब्बू

तब्बू ने कहा, 'मैं कैटरीना की मुरीद हूं। भले ही हमने सिर्फ तीन दिन साथ में काम किया हो, लेकिन उसकी कई यादें मेरे साथ हैं।'

less than 1 minute read
Feb 06, 2016
tabu

मुंबई। बॉलीवुड में अपने संजीदा अभिनय के लिये मशहूर तब्बू बार्बी गर्ल कैटरीना कैफ के काम की मुरीद हो गयी है। तब्बू ने कैटरीना कैफ के साथ फिल्म फितूर में काम किया है। तब्बू ने कहा कि उन्होंने कैटरीना जैसा मेहनती कलाकार को नहीं देखा है। तब्बू ने कहा, 'मैं कैटरीना की मुरीद हूं। मैंने जिन अच्छे लोगों के साथ काम किया है उनमें कैटरीना को भी रखती हूं। भले ही हमने सिर्फ तीन दिन साथ में काम किया हो, लेकिन उसकी कई यादें मेरे साथ हैं।'

तब्बू ने कहा, 'मैं हमेशा चाहती हूं कि कैटरीना के जीवन में सब बेहतरीन हो। मैं जिनसे भी मिली हूं, उनमें कैटरीना की गिनती खूब मेहनती कलाकारों में होती है। वह काम में रम जाती हैं। खूब कोशिश करके वे चीजों को अच्छा कर ही लेती हैं। इस मामले में उनकी जितनी तारीफ की जाए कम है। मेहनत के दम पर वह बॉलीवुड में लंबा वक्त बिताने वाली हैं।'

तब्बू ने फिल्म फितूर में बेगम का किरदार निभाया है। अपने किरदार की चर्चा करते हुये तब्बू ने कहा, 'यह किरदार अपनी ही दुनिया में रहता है। उसे वक्त का भी भान नहीं है इसलिए पूरे वक्त सजी-धजी नजर आती है। दुनिया से भी वो कटी हुई है। वो किसी से बात करने में भी रुचि नहीं रखती।'

तब्बू का मानना है कि यह किरदार मुश्किल नहीं लगा क्योंकि निर्देशक ने उन्हें अच्छे से इसे समझाया। उल्लेखनीय है कि अभिषेक कपूर निर्देशित 'फितूर' 'चाल्र्स डिकेन्स के नॉवेल'ग्रेट एक्सपेक्टेशं' पर आधारित है। यह फिल्म 12 फरवरी को प्रदर्शित होगी। फिल्म में आदित्य रॉय कपूर ने भी अहम भूमिका निभायी है।

Published on:
06 Feb 2016 05:01 pm
Also Read
View All