तनुश्री दत्ता (Tanushree Dutta) के वकील पर लगा छेड़छाड़ का आरोप महिला वकील ने दर्ज करवाया केस तनुश्री ने नाना पाटेकर (Nana Patekar) पर यौन शोषण का लगाया था आरोप
नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता (Tanushree Dutta) ने बॉलीवुड में #MeToo मूवमेंट की शुरुआत की थी। तनुश्री ने नाना पाटेकर पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। जिस वकील ने तनुश्री का केस लड़ा था अब उसी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। खबर के मुताबिक, वकील नितिन पर उन्हीं की साथी महिला वकील ने ये आरोप लगाया है। जो रिपोर्ट सामने आई है उसमें लिखा गया है - महिला ने खेरवाड़ी पुलिस थाने में नितिन सतपुते पर शोषण का केस दर्ज करवाया है। तनुश्री दत्ता के वकील नितिन सतपुते के खिलाफ आरोप लगाने वाली महिला भी वकील है।
खबर में तनुश्री दत्ता (Tanushree Dutta) का नाम लिखे जाने पर ट्विटर पर कई लोगों ने इस बात की आलोचना की। जिसके बाद तनुश्री का नाम हटाकर दोबारा ट्वीट किया गया। बता दें कि साल 2008 में फिल्म हॉर्न ओके प्लीज के सेट पर हुई आप-बीती बताते हुए तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। हालांकि नाना ने इन सभी इल्ज़ामों को झूठा बताया था। मामले की जांच के बाद नाना पाटेकर को क्लीन चिट दे दी गई थी। जिसके बाद तनुश्री इस फैसले से खुश नहीं थी। उन्होंने पुलिस फैसले को गलत बताया था।
पुलिस ने कहा था- नाना पाटेकर (Nana Patekar) के खिलाफ उन्हें कोई सबूत नहीं मिले हैं, जिसकी वजह से वे आगे जांच नहीं कर सकती। इसके जवाब में तनुश्री ने कहा था कि पुलिस ने ठीक से जांच नहीं की। बाद में तनुश्री (Tanushree Dutta) के वकील एक पेटिशन डाली थी।