बॉलीवुड

The Great Indian Kapil Show: ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के सीजन 2 का ऐलान

The Great Indian Kapil Show: 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' (टीजीआईकेएस) ऑफ एयर हो जाएगा, उसका आखिरी एपिसोड 22 जून को प्रसारित होगा। मेकर्स ने सोमवार को सेलिब्रिटी कॉमेडी चैट शो के दूसरे सीजन की घोषणा की।
2 min read
• •
Jun 17, 2024
The Great Indian Kapil Show
The Great Indian Kapil Show 2

'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के मौजूदा सीजन में सुपरस्टार आमिर खान, रणबीर कपूर और उनका परिवार, क्रिकेटर रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर, अंतरराष्ट्रीय पॉप आइकन एड शीरन और एंटरटेनमेंट के कई अन्य आइकन शामिल हुए।

सोशल मीडिया पर मेकर्स ने मौजूदा सीजन का एक रिकैप वीडियो शेयर किया और शो के दूसरे सीजन की घोषणा करते हुए लिखा, "एंटरटेनमेंट की बारिश होगी दो-बारा, क्योंकि द ग्रेट इंडियन कपिल शो का सीजन 2 आएगा बस कुछ ही महीनों में! और नए सीजन का वेट करते हुए सीजन 1 का पूरा मजा लें!"

शो के होस्ट कपिल शर्मा ने क्या कहा?

सीजन-2 के बारे में बात करते हुए, शो के होस्ट कपिल शर्मा ने कहा, "पहला सीजन शानदार रहा है। हम इसकी यादों को संजो कर रखेंगे। हम दुनिया भर से मिल रहे प्यार के लिए आभारी हैं।"

उन्होंने कहा, "हम वादा करते हैं कि हम अपने दर्शकों को अगले सीजन के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करवाएंगे। इस वीकेंड कार्तिक आर्यन के साथ फिनाले एपिसोड को एन्जॉय करें और सीजन 2 के लिए तैयार रहें।"

नेटफ्लिक्स इंडिया की सीरीज हेड तान्या बामी ने कहा, "पहले सीजन के शानदार परफॉर्मेंस के बाद, हम कपिल और उनके साथियों का दूसरे सीजन के लिए नेटफ्लिक्स पर स्वागत करते हुए बेहद खुश हैं। कपिल इंडियन एंटरटेनमेंट जगत में एक आइकोनिक कॉमेडियन है।"

शो में सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा और राजीव ठाकुर ने शानदार परफॉर्म किया। कपिल शर्मा ने एक के बाद एक धमाकेदार पंच दिए। अर्चना पूरन सिंह ने अपनी पसंदीदा 'कुर्सी' को संभाले रखा। इस सीरीज ने दर्शकों को काफी आकर्षित किया है। इस सीजन का फिनाले 22 जून को नेटफ्लिक्स पर दिखाया जाएगा।

सीजन के आखिरी एपिसोड में कार्तिक आर्यन अपनी मां माला तिवारी के साथ ग्रैंड एंट्री लेंगे। बता दें कि कार्तिक 14 जून को रिलीज हुई फिल्म 'चंदू चैंपियन' को लेकर चर्चाओं में हैं। उनकी फिल्म थिएटर में शानदार परफॉर्म कर रही है। इस फिल्म को कबीर खान ने डायरेक्ट किया है।

Updated on:
17 Jun 2024 04:08 pm
Published on:
17 Jun 2024 04:08 pm