बॉलीवुड

टाइगर श्रॉफ-कृति सेनन स्टारर पूजा एंटरटेनमेंट की ‘गणपत’ के शानदार टीजर ने लोगों के उड़ाए होश

Tiger Shroff’s Ganapath teaser: टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन की फिल्म 'गणपत' 20 अक्टूबर को रिलीज होगी।
2 min read
• •
Updated: 29 Sep 2023, 2:17 PM IST
Ganpath Teaser
गणपत के टीजर में टाइगर और कृति

Tiger Shroff’s Ganapath teaser: पूजा एंटरटेनमेंट, ने आख़िरकार अपनी मच अवेटेड फिल्म 'गणपत: ए हीरो इज़ बॉर्न' के टीज़र को जारी कर दिया है। फिल्म मेकर्स ने अपनी फिल्म में वह सब डाला है, जो दर्शक किसी भी इंटरनेशनल फिल्म में देखना पसंद करते हैं, और यह एक खास बात है जो फिल्म को अलग बनाने के साथ, दर्शकों का फूल ऑन एंटरटेनमेंट का वादा करती है।

पूजा एंटरटेनमेंट की ओर से जारी किये गए टीजर में 'गणपत' की दुनिया की एक बेहद रोमांचक झलक है, यह अंतरराष्ट्रीय मानकों को टक्कर देने वाला सिनेमाटिक अनुभव है। प्रोडक्शन हाउस फिल्म के जरिए फिल्मनिर्माण की सीमाओं को बढ़ाने की दिशा में अपनी प्रतिबद्धता को पूरा किया है। इस फिल्म में विजुअल इफेक्ट्स, ग्रैंड स्केल, और एक शानदार कहानी के साथ, "गणपत" भारतीय सिनेमा में एक गेम-चेंजर है।

जैकी भगनानी ने की है नई कोशिश
इस फिल्म के साथ जैकी भगनानी ने भारतीय सिनेमा में शायद ही कभी देखे जाने वाले पैमाने पर एक भव्य सिनेमाई प्रयास किया है। यह शानदार सिनेमेटिक एक्सपीरियंस दर्शकों को एक कभी न महसूस किये गए अनुभव में ले जाने का वादा करती है।

ऐसे में फिल्म के प्रोड्यूसर जैकी भगनानी ने फिल्म को लेकर अपना उत्साह जताते हुए कहा है, "हम अपनी सबसे महत्वाकांक्षी फिल्मों में से एक को सभी के सामने लाने को लेकर काफी उत्साहित हैं। 'गणपत: ए हीरो इज़ बॉर्न' को बेहद जुनून और एक अलग दृष्टिकोण के साथ बनाया गया है। यह फिल्म एक ऐसी दुनिया में जा रहा है, जहां आज तक किसी और फिल्म को नहीं लेकर जाया गया है और दर्शकों के लिए इस फिल्म में काफी सरप्राइज मौजूद है।"


टीज़र ने रिलीज होते ही इस ग्रैंड अनुभव को सिल्वर स्क्रीन पर देखने के लिए ऑडियंस की बीच उत्सुकता बढ़ा दी है। सभी लोग इस विश्व स्तरीय सिनेमैटिक दृश्य का अनुभव करने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पूजा एंटरटेनमेंट प्रस्तुत 'गणपत : ए हीरो इज़ बॉर्न' गुड कंपनी के सहयोग से, विकास बहल द्वारा निर्देशित है, फिल्म वाशु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख और विकास बहल ने बनाई है। यह फिल्म 20 अक्टूबर, 2023 को हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में दुनिया भर में रिलीज के लिए तैयार है।

Updated on:
29 Sep 2023, 2:17 PM IST
Published on:
Also Read
View All
“20 साल की उम्र तक माता-पिता बेवकूफ लगते हैं”, अजय देवगन ने बयां किया पिता-पुत्र के रिश्ते का कड़वा सच

‘बिश्नोई समाज हिरण के बच्चे को छाती से लगाकर रखता है’, सलमान को धमकियों के बीच विवेक ओबेरॉय का पुराना बयान हुआ वायरल

मुकुल देव के निधन के बाद डायरेक्टर आकाश कौशिक ने सुनाया अभिनेता से जुड़ा किस्सा, बोले- रात को करते थे बार-बार कॉल

‘धुरंधर’ कम्पोजर शाश्वत सचदेव ने किया बेडरूम में पियानो रखने का खुलासा, बोले- ‘क्या पता रात को कोई धुन आ जाए?

‘मैं बहुत बड़ा फैन हूं मुनव्वर फारूकी का’, आयशा खान के साथ फैन ने की बदतमीजी, सिक्योरिटी ने स्टेज से उतारा नीचे