बॉलीवुड

WATCH : आखिर मीरा से इतना क्यों डरते है शाहिद?

शाहिद कपूर प्‍यारी पत्‍नी मीरा राजपूत से डरते है। शाहिद इस बात को मानें या न मानें उन्‍हें मीरा से थोड़ा डर तो लगता ही है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Feb 2016, 2:07 PM IST
shahid
shahid

मुंबई। बॉलीवुड में अपने एक्शन से बुरे लोगों को धूल चटाने वाले हीरो शाहिद कपूर जहां स्क्रीन पर अपने दुश्मनों तक से नहीं डरते। क्या आप जानते है कि वे निजी जीवन में उन्हें भी डर लगता है। आप यह जानकर चौंक जाएंगे कि शाहिद आखिर किस से डरते है?

हाल ही में शाहिद ने इंस्‍ट्राग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे ये बताते नजर आ रहे हैं कि उन्‍हें किसी से डर नहीं लगता, लेकिन अचानक उनके फ्रेम में किसी और का चेहरा नजर आता है जिसे देखकर शाहिद चौंक जाते हैं।

दरअसल, फ्रेम में दिखाई देने वाला चेहरा और किसी का नहीं बल्कि उनकी प्‍यारी पत्‍नी मीरा राजपूत का है। जिसे देखकर शाहिद डर जाते हैं। अब शाहिद इस बात को मानें या न मानें उन्‍हें मीरा से थोड़ा डर तो लगता ही है।

शाहिद और मीरा ने यह वीडियो सोनम कपूर की आगामी फिल्‍म 'नीरजा' के लिए चल रहे कैपेंन 'फीयर वर्सेज नीरजा' के लिए शूट किया है। 'नीरजा' में सोनम ने नीरजा भनोट का किरदार निभाया है, जिन्‍होंने वर्ष 1986 में हाईजैक हुए प्‍लेन से 359 यात्रि‍यों को बचाया था। इस दौरान वे आतंकवादियों की गोली की शिकार हो गई थी।

@sonamkapoor #neerja #nofear

A video posted by Shahid Kapoor (@shahidkapoor) on




Published on: