बॉलीवुड

जानिए जब अनिल कपूर को एक निर्देशक ने कहा था कि तुम कभी स्टार नहीं बन सकते हो

अनिल कपूर जो आज भी अपनी फिटनेस को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। उनसे जुड़े कुछ राज आज हम आपको बताने जा रहे हैं।

2 min read
anil kapoor
anil kapoor

नई दिल्ली। अनिल कपूर जो कि आज भी अपने स्टाइल और अपनी फिटनेस के लिए मशहूर हैं। आज भी अनिल को यूथ आइकॉन के रूप में देखा जाता है। क्योंकि इतने ऐज में खुद को ऐसे फिट रखना सबके बस की बात नहीं होती है। वहीं अनिल कपूर लुक्स के साथ-साथ अपनी फिल्मों के लिए भी मशहूर थे। उन्हों शरुआत से सुपरहिट फिल्में की हैं। जिनकी चर्चा आज भी होती है। वहीं अनिल कपूर के
शुरुआती करियर की बात करें तो इन्होनें अपनी पहली फिल्म सन 1983 में की थी। उनकी पहली फिल्म ही लोगों को बहुत पसंद आई थी।
वहीं अनिल कपूर ने एक शो में इस बात का भी खुलासा किया था कि उन्हें एक निर्देशक ने बोला था कि मूछों वाला कभी एक स्टार नहीं बन सकता है।

अनिल कपूर ने अनुपम खेर के इस शो के दौरान बताया कि उनके मूछें थी जिनको देखते हुए निर्देशक ने ये बात बोली थी कि तुम भले ही अभिनेता तो बन सकते हो, लेकिन स्टार नहीं। ये बात अनिल कपूर को बुरी लगी थी। और उस समय उनके करियर की शुरुआत ही हुई थी।

अनिल कपूर ने बताया कि जब उनकी फिल्म ईश्वर रिलीज़ हुई और सुपर हिट हुई। तो उन्होनें अनिल को अपने पास बुलाया और उनके एक्टिंग की जमकर तारीफें भी करीं। निर्देशक ने उनसे ये भी बोला था कि उनका बेटा एक फिल्म बना रहा है। जो अभी भी नहीं बनी है। वहीं अनिल कपूर ने अफ़सोस जाहिर करते हुए कहा कि मुझे इस बात का अफ़सोस है कि एक बड़ी फिल्म मेरे हाँथ से चली गई है।

आज भी उतने ही फेमस हैं अनिल कपूर
आपको बताते चलें कि अनिल कपूर आज भी उतने फेमस पर्सनालिटी हैं। वे सोनम कपूर,रिया कपूर और हर्षवर्धन कपूर के डैडी हैं। वहीं अनिल कपूर एक्टर अर्जुन कपूर और जान्हवी कपूर के चाचा हैं।

Updated on:
13 Oct 2021 05:14 pm
Published on:
13 Oct 2021 05:07 pm