बॉलीवुड

जब रणबीर कपूर ने ऐश्वर्या राय के लिए कहा- और मुलाकातें होती तो और अच्छा कनेक्शन बनता

ऐश्वर्या के दीवानों में रणबीर कपूर का भी नाम शामिल है। दोनों ने पहली बार साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म ऐ दिल है मुश्‍किल में साथ काम किया था। इस फिल्म में दोनों के बीच काफी हॉट केमिस्‍ट्री देखने को मिली थी।
2 min read
aishwarya_rai_ranbir_kapoor1.jpg
Aishwarya Rai Ranbir Kapoor

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय की खूबसूरती के दुनियाभर में दीवाने हैं। बॉलीवुड में भी कई ऐसे सेलेब्स हैं जिनका दिल ऐश्वर्या के लिए धड़का था। हालांकि, एक्ट्रेस ने साल 2007 में अभिषेक बच्चन को अपने हमसफर के रूप में चुना। ऐश्वर्या के दीवानों में रणबीर कपूर का भी नाम शामिल है। दोनों ने पहली बार साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म ऐ दिल है मुश्‍किल में साथ काम किया था। इस फिल्म में दोनों के बीच काफी हॉट केमिस्‍ट्री देखने को मिली थी। लेकिन इससे पहले भी दोनों साथ में काम कर चुके थे।

दरअसल, साल 1999 में ऐश्वर्या राय की फिल्म ‘आ अब लौट चलें’ रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रणबीर कपूर भी थे। लेकिन उन्होंने पर्दे के पीछे रहकर काम किया था। वह इस फिल्म के असिस्टेंट डायरेक्टर थे। फिल्म में ऐश्वर्या राय लीड रोल में थे। ऐसे में दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई थी।

इस बारे में रणबीर कपूर ने कपिल शर्मा के शो में बताया था। उन्होंने कहा, 'जब हम आ अब लौट चले के सेट पर मिले थे तो तब से वो ख्वाहिश आरजू सपना हकीकत सब शुरू हो गया था। उस वक्त मुझे पता था कि ऐश्वर्या राय लेजेंड हैं। लेकिन हम पहले ही दिन दोस्त बन गए थे। मैं 14-15 साल का था। हर कोई मुझे बच्चे की तरह ट्रीट कर रहा था लेकिन ऐश ने मुझे बराबर का दर्जा दिया।' इसके बाद रणबीर कहते हैं, ‘हम मिलते थे कभी कभी फिल्मी पार्टीज फैमिली फंक्शन्स में। लेकिन मुझे विश्वास है कि अगर मेरी और ऐश्वर्या की और मुलाकातें होतीं तो हमारी और अच्छी दोस्ती होती, बेहतर कनेक्शन होता।’

वहीं, ऐश्वर्या के साथ ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में काम करने को लेकर रणबीर ने बताया कि ‘जब ऐश्वर्या का पहला दिन था सेट पर तो मेरी हवा टाइट हो गई थी। जब वो सेट पर आईं मैं मॉनिटर के पीछे था और वो कैमरा के आगे ऐसे आईं कि जैसे तारे टूट कर जमीन पर आ गए।’ उन्होंने आगे कहा, 'ऐश के आने के बाद सेट का पूरा माहौल ही बदल गया था। मैंने और अनुष्का ने 30 दिन की शूटिंग पूरी कर ली थी। लेकिन जब ऐश आईं हम दोनों उनके असिस्टेंट बन गए। हर कोई ऐश ऐश कर रहा था। जिसके बाद मैं और अनुष्का कोने में एक कुर्सी पर जाकर बैठ गए और एक-दूसरे से कहा कि हम पर तो कोई ध्यान ही नहीं दे रहा है।'

Published on:
25 Aug 2021 04:58 pm
Also Read
View All
तिब्बत में आए सैलाब के बीच फंसी अभिनेत्री मानसी पारेख, बोलीं- जहां 5 दिन पहले स्वागत हुआ, वो जगह पानी में समा गई

Toxic Box Office Collection Day 1: टॉक्सिक ने ओपनिंग पर 100 करोड़ का आंकड़ा किया पार, जवान और धुरंधर का तोड़ा रिकॉर्ड, अपनी ही फिल्म से हारी

‘बाबा रामदेव मेरे बेडरूम में चमगादड़ बनकर लटके थे?’ कंगना रनौत ने फिर साधा योग गुरु पर निशाना, जवानी वाली बात पर दिया बयान

मेकअप आर्टिस्ट की बाइक ली, हेलमेट पहना, शादी के दिन शूटिंग के बाद ऐसे घर पहुंचे थे अक्षय कुमार, डायरेक्टर ने किया खुलासा

Kuku Kohli Funeral: पति कुकू कोहली के निधन के बाद बुरी हालत में नजर आईं अरुणा ईरानी, पकड़कर ले जा रहे लोग