कारोबार

Bank Holidays in October: इस महीने कुल 21 दिन बंद रहने वाले हैं बैंक, यहां देखें छुट्टियों की लिस्ट

Bank Holidays in October 2025: अक्टूबर महीने में दिवाली, छठ पूजा और दशहरा जैसे कई त्योहार आ रहे हैं। ऐसे में अक्टूबर में कई सारी छुट्टियां हैं। बैंक भी कई दिन बंद रहने वाले हैं।

2 min read
अक्टूबर महीने में कई सारी छुट्टियां आ रही हैं। (PC: Freepik/Pexels)

Bank Holidays in October 2025: अक्टूबर के महीने में गांधी जयंती, छठ पूजा और दिवाली जैसे कई इवेंट आ रहे हैं। ऐसे में अक्टूबर में काफी सारी छुट्टियां आ रही हैं। बैंक भी अक्टूबर में कई दिन बंद रहने वाले हैं। अलग-अलग जोन में कुल 21 दिन बैंकों की छुट्टियां आ रही हैं। इसलिए आपको छुट्टियों की लिस्ट देखकर ही बैंक ब्रांच जाना चाहिए। वरना आपको खाली हाथ लौटना पड़ सकता है। साथ ही आपका जरूरी बैंकिंग काम भी रुक जाएगा। आइए जानते हैं कि अक्टूबर महीने में किन-किन तारीखों पर बैंक बंद रहने वाले हैं।

अक्टूबर 2025 में इन तारीखों पर बंद रहेंगे बैंक

1 अक्टूबर 2025: दशहरा के चलते इस दिन अगरतला, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, ईटानगर, कानपुर, कोच्चि, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रांची, शिलांग और तिरुवनंतपुरम जोन में बैंक बंद रहने वाले हैं।

2 अक्टूबर 2025: गांधी जयंती के चलते इस दिन देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

3 अक्टूबर 2025: दुर्गा पूजा के चलते इस दिन गंगटोक जोन में बैंक बंद रहेंगे।

4 अक्टूबर 2025: दुर्गा पूजा के चलते इस दिन भी गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे।

5 अक्टूबर 2025: रविवार के चलते देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

6 अक्टूबर 2025: लक्ष्मी पूजा के चलते अगरतला और कोलकाता जोन में बैंक बंद रहेंगे।

7 अक्टूबर 2025: महर्षि वाल्मीकि जयंती के चलते इस दिन बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चंडीगढ़ और शिमला में बैंक बंद रहेंगे।

10 अक्टूबर 2025: करवा चौथ के चलते इस दिन शिमला जोन में बैंक बंद रहेंगे।

11 अक्टूबर 2025: दूसरा शनिवार होने के चलते इस दिन देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

12 अक्टूबर 2025: रविवार के चलते देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

18 अक्टूबर 2025: कटि बिहू के चलते इस दिन गुवाहाटी में बैंक बंद रहेंगे।

19 अक्टूबर 2025: रविवार के चलते इस दिन देशभर में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

20 अक्टूबर 2025: दिवाली के चलते इस दिन देशभर में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

21 अक्टूबर 2025: गोवर्धन पूजा के चलते इस दिन बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, गंगटोक, इम्फाल, जम्मू, मुंबई, नागपुर और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।

22 अक्टूबर 2025: बालिप्रतिपदा के चलते इस दिन अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, देहरादून, गंगटोक, जयपुर, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर और पटना जोन में बैंक बंद रहेंगे।

23 अक्टूबर 2025: भाईदूज के चलते इस दिन अहमदाबाद, इम्फाल, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ और शिमला में बैंक बंद रहेंगे।

25 अक्टूबर 2025: इस दिन चौथे शनिवार के चलते देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

26 अक्टूबर 2025: इस दिन रविवार के चलते देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

27 अक्टूबर 2025: छठ पूजा के चलते इस दिन कोलकाता, पटना और रांची जोन में बैंक बंद रहेंगे।

28 अक्टूबर 2025: छठ पूजा के चलते इस दिन पटना और रांची जोन में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

31 अक्टूबर 2025: सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के चलते अहमदाबाद जोन में बैंक बंद रहेंगे।

Updated on:
01 Oct 2025 10:36 am
Published on:
29 Sept 2025 05:33 pm
Also Read
View All

अगली खबर