कारोबार

साइबर अपराधी आधार कार्ड के जरिए भी करते हैं फ्रॉड, जानें कब और कहां आपने यूज किया है आधार कार्ड

साइबर अपराधी लोगों से पैसे ठगने के लिए रोज नए-नए तरीके अपना रहे हैं। ऐसे में आप सतर्क रहकर सभी प्रकार के ऑनलाइन फ्रॉड से बच सकते हैं। इसके साथ ही आप अपने आधार कार्ड के यूज की हिस्ट्री भी देख सकते हैं।

2 min read
बायोमैटि्रक के जरिए बदलाव व फोटो के लिए अब जाना होगा आधार सेंटरों पर ही

आज आधार कार्ड का यूज हर जगह होने लगा है। इसके साथ ही यह जरूरी आइडेंटिटी प्रूफ भी बन चुका है। इसका यूज पैसा निकालने, सरकारी फार्म भरने, सिम कार्ड या किसी चीज का कनेक्शन लेने के साथ लगभग कई जगहों पर आधार डिटेल मांगी जाने लगी है। ऐसे में आप कई जगहों पर बायोमेट्रिक या ओटीपी के द्वारा आधार कार्ड का यूज करते हैं। आधार कार्ड से बैंक आकाउंट भी लिंक होता है जिसके जरिए पैसों का लेन देन होता है। साइबर अपराधी लोगों से फ्रॉड करने के लिए नए नए तरीके अपना रहे हैं जिसमें वह आधार के जरिए भी फ्रॉड करने की कोशिश करते हैं।

आधार के जरिए साइबर अपराधी कैसे करते हैं फ्रॉड?
जब आप किसी भी काम के लिए बायोमेट्रिक या ओटीपी के जरिए वैरिफाई करते हैं तो वह आपसे एक से अधिक बार बायोमेट्रिक या ओटीपी ले लेते हैं। वह अपनी बातों में लगा लेते है जिससे आप ध्यान नहीं दे पाते हैं और वह किसी और जगह भी बायोमेट्रिक या ओटीपी का यूज कर लेते हैं।

आधार के जरिए होने वाले फ्रॉड से बचे
बायोमेट्रिक या ओटीपी से वैरिफाई करते समय ध्यान दे कि आप जिस चीज के लिए बायोमेट्रिक या ओटीपी दे रहे है ऐजेंट उसी में यह डिटेल डाल रहा है। आप सतर्क रह कर ही अपने साथ होने वाले फ्रॉड से बच सकते हैं। इसके साथ ही आप UIDAI की वेबसाइट में जाकर चेक भी कर सकते हैं कि आप अपने आधार कार्ड का यूज (आधार ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री ) कहां-कहां किए हैं।

आधार ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री कैसे चेक करे

- सबसे पहले आपको UIDAI की वेबसाइट में जाना है।
- इसके बाद आप Aadhaar Authentication History ऑप्सन में जाकर या सीधे https://resident.uidai.gov.in/aadhaar-auth-history यूआरएल में जा सकते हैं।
- यहां पर आपको आधार नंबर और सिक्योरिटी कोड डालना है जिसके बाद आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा।
- ओटीपी डालने के बाद अपने हिसाब से ऑप्सन चुन कर आधार से जुड़ी हिस्ट्री के बारे में जान सकते हैं।

Published on:
28 Mar 2022 01:24 pm
Also Read
View All