कारोबार

Vehicle Sales India: फरवरी 2026 में दोपहिया, तिपहिया और कारों की बिक्री ने तोड़ा रिकॉर्ड, जानें किसने कितनी रफ्तार पकड़ी

Two Wheeler Growth India: फरवरी 2026 में भारत के ऑटोमोबाइल सेक्टर ने बड़ा रिकॉर्ड बनाया। इसके आंकड़े SIAM ने 13 मार्च 2026 को जारी किए।

2 min read
Mar 13, 2026
february 2026 record vehicle sales two wheeler
तिपहिया और कारों की बिक्री ने तोड़ा रिकॉर्ड। फोटो: एआइ

भारत के वाहन उद्योग ने फरवरी 2026 में इतिहास रच दिया। सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) ने शुक्रवार 13 मार्च को जो आंकड़े जारी किए, उनके मुताबिक यात्री वाहनों, दोपहिया और तिपहिया तीनों श्रेणियों ने फरवरी महीने की अब तक की सबसे ज्यादा बिक्री दर्ज की है।

दोपहिया ने पकड़ी सबसे तेज रफ्तार

सबसे जबरदस्त उछाल दोपहिया वाहनों में देखने को मिला। फरवरी 2026 में कुल 18.71 लाख दोपहिया बिके, जो एक साल पहले यानी फरवरी 2025 के मुकाबले 35.2 फीसदी ज्यादा है। इनमें भी स्कूटर की बिक्री 42.3 फीसदी की तेजी से बढ़ी, जो छलांग लगाकर 7.29 लाख यूनिट पर पहुंची। मोटरसाइकिल की बिक्री भी 30.8 फीसदी बढ़कर 10.96 लाख यूनिट रही।

तिपहिया और यात्री वाहन भी पीछे नहीं

तिपहिया वाहनों ने भी दमदार प्रदर्शन किया। फरवरी 2026 में 0.75 लाख तिपहिया वाहन बिके, जो पिछले साल से 29 फीलदी ज्यादा है। यात्री वाहनों की बात करें तो 4.18 लाख यूनिट की थोक बिक्री हुई, जो 10.6 फीसदी की बढ़त दिखाती है। वैन की बिक्री भी मामूली रूप से बढ़कर 11,620 यूनिट रही, जो पिछले साल 11,493 थी।

उद्योग जगत में सकारात्मक महौल

SIAM के महानिदेशक राजेश मेनन ने इस शानदार प्रदर्शन पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उद्योग में सकारात्मक माहौल बना हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि मार्च में कई राज्यों में त्योहारी सीजन से बिक्री को और बल मिल सकता है।
हालांकि उन्होंने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को लेकर चिंता भी जताई। उनके मुताबिक इससे कच्चे माल की सप्लाई चेन प्रभावित हो सकती है, जिसका असर उत्पादन और निर्यात दोनों पर पड़ सकता है। उद्योग इन भू-राजनीतिक घटनाक्रमों पर नजर बनाए हुए है।

कुल मिलाकर फरवरी 2026 भारतीय वाहन उद्योग के लिए एक ऐतिहासिक महीना रहा, जिसने साफ संकेत दिए हैं कि बाजार में मांग अच्छी बनी हुई है और आम उपभोक्ता वाहन खरीदने के प्रति उत्साहित हैं।

Published on:
13 Mar 2026 02:02 pm