
Gold Silver Price Today: आज धनतेरस के शुभ अवसर पर सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। देश के प्रमुख शहर जैसे मुंबई, दिल्ली, जयपुर और नोएडा में 24 कैरेट सोना लगभग ₹80,300 प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव करीब ₹73,400 प्रति 10 ग्राम है। वहीं, चांदी की कीमत ₹1,07,000 प्रति किलोग्राम पर उपलब्ध है।
मुंबई
सोना (24 कैरेट): ₹77,750 प्रति 10 ग्राम
चांदी: ₹1,07,000 प्रति किलोग्राम
दिल्ली
सोना (24 कैरेट): ₹80,592 प्रति 10 ग्राम
चांदी: ₹1,07,000 प्रति किलोग्राम
जयपुर
सोना (24 कैरेट): ₹79,184 प्रति 10 ग्राम
चांदी: ₹1,07,000 प्रति किलोग्राम
कोलकाता
सोना (24 कैरेट): ₹78,590 प्रति 10 ग्राम
चांदी: ₹1,07,000 प्रति किलोग्राम
चेन्नई
सोना (24 कैरेट): ₹76,810 प्रति 10 ग्राम
चांदी: ₹1,07,000 प्रति किलोग्राम
गुरुग्राम
सोना (24 कैरेट): ₹77,860 प्रति 10 ग्राम
चांदी: ₹1,07,000 प्रति किलोग्राम
नोएडा
सोना (24 कैरेट): ₹ 80,600 प्रति 10 ग्राम
चांदी: ₹1,01,900 प्रति किलोग्राम
लखनऊ
सोना (24 कैरेट): ₹79,262 प्रति 10 ग्राम
चांदी: ₹1,07,000 प्रति किलोग्राम
सोना खरीदते समय उसकी शुद्धता की जांच करना बहुत जरूरी होता है। उपभोक्ताओं को हमेशा सोने (Gold Silver Price Today) की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए हॉलमार्क का ध्यान रखना चाहिए। हॉलमार्क, सोने की शुद्धता की सरकारी गारंटी है, जो ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) द्वारा प्रमाणित होती है। हॉलमार्किंग प्रक्रिया भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत निर्धारित नियमों और विनियमों के अनुसार होती है, जो उपभोक्ताओं को शुद्ध सोना खरीदने का भरोसा देती है। इसलिए, जब भी सोने की खरीदारी करें, हॉलमार्क का निशान जरूर जांचें और सुनिश्चित करें कि आप प्रमाणित और शुद्ध सोना ही खरीद रहे हैं।
24 कैरेट सोना 99.9% शुद्ध होता है, लेकिन इसकी नाजुकता के कारण इससे आभूषण नहीं बनाए जा सकते। 22 कैरेट सोना लगभग 91% शुद्ध होता है, जिसमें 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी और जिंक मिलाए जाते हैं, ताकि उससे मजबूत और टिकाऊ आभूषण बनाए जा सकें। इसी कारण से अधिकतर ज्वेलर्स 22 कैरेट में ही आभूषण बेचते हैं, ताकि सोने के आभूषण मजबूत और पहनने योग्य बने रहें। हॉलमार्क के जरिए ग्राहक अपनी खरीदी गई सोने की शुद्धता का प्रमाण पा सकते हैं और सुनिश्चित कर सकते हैं कि वे गुणवत्तापूर्ण आभूषण खरीद रहे हैं।