कारोबार

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमत में उछाल, जानें आपके शहर में क्या है आज के ताजा भाव

Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में फिर से उछाल देखने को मिल रहा है। आज 9 नवंबर शनिवार को सोने और चांदी के दामों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आइए जानते हैं आज के ताजा रेट।

3 min read

Gold Silver Price Today: पिछले कुछ दिनों से सोना और चांदी की कीमतों में उछाल देखा जा रहा है। हालांकि दिवाली के बाद इसमें थोड़ी नरमी आई थी, लेकिन कीमतें अब भी ऊंचाई पर बनी हुई हैं। 24 कैरेट सोने की कीमत 80,000 रुपये के नीचे आ गई है, जबकि चांदी की कीमत भी 1,00,000 रुपये से कम हो गई है। आज, 9 नवंबर शनिवार को, 22 कैरेट सोने का भाव 72,000 रुपये की तुलना में बढ़कर 72,850 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने का भाव 78,560 रुपये से बढ़कर 79,470 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं, चांदी का भाव 93,000 रुपये के स्थान पर 94,000 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गया है। आइए जानते हैं आपके शहर में आज के सोना-चांदी के भाव क्या हैं।

देश के विभिन्न शहरों में सोने-चांदी के ताजा भाव (Gold Silver Price Today)

दिल्ली में सोने-चांदी के भाव (Gold Silver Price in Delhi)

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने की कीमत ₹79,510 प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना ₹72,900 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। चांदी की बात करें तो इसका भाव ₹94,000 प्रति किलोग्राम पर स्थिर है।

मुंबई में सोने और चांदी के दाम (Gold Silver Price in Mumbai)

आज मुंबई में 24 कैरेट सोना ₹77,440 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹73,750 प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा है। वहीं चांदी का भाव ₹94,000 प्रति किलोग्राम है।

जयपुर में सोने-चांदी के ताजा भाव (Gold Silver Price in Jaipur)

आज जयपुर में 24 कैरेट सोने का भाव ₹79,510 प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत ₹72,900 प्रति 10 ग्राम है। चांदी की कीमत ₹94,000 प्रति किलोग्राम है।

कोलकाता में सोने-चांदी की कीमतें (Gold Silver Price in Kolkata)

कोलकाता में आज 24 कैरेट सोना ₹79,936 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹73,221 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। चांदी का भाव ₹94,000 प्रति किलोग्राम पर है।

नोएडा में सोने-चांदी के भाव (Gold Silver Price in Noida)

नोएडा में आज 24 कैरेट सोने का भाव ₹77,540 प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना ₹73,850 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। चांदी की कीमत ₹94,000 प्रति किलोग्राम पर है।

लखनऊ में सोने और चांदी की कीमतें (Gold Silver Price in Lucknow)

लखनऊ में आज 24 कैरेट सोना ₹79,630 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹74,700 प्रति 10 ग्राम पर उपलब्ध है। चांदी की कीमत यहां ₹94,000 प्रति किलोग्राम है।

पटना में सोने-चांदी के भाव (Gold Silver Price in Patna)

पटना में आज 24 कैरेट सोना ₹78,078 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹74,550 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। चांदी की कीमत ₹94,000 प्रति किलोग्राम है।

चेन्नई में सोने-चांदी की कीमतें (Gold Silver Price in Chennai)

चेन्नई में आज 24 कैरेट सोने की कीमत ₹76,490 प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना ₹72,850 प्रति 10 ग्राम पर उपलब्ध है। चांदी का भाव यहां ₹1,03,000 प्रति किलोग्राम पर है।

गुरुग्राम में सोने-चांदी के भाव (Gold Silver Price in Gurgaon)

गुरुग्राम में आज 24 कैरेट सोना ₹78,078 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹71,520 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। चांदी की कीमत ₹94,000 प्रति किलोग्राम है।

कैसे पहचानें सोने की शुद्धता? (Gold Silver Price Today)

सोना खरीदते समय उसकी शुद्धता पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। उपभोक्ताओं को हमेशा सुनिश्चित करना चाहिए कि खरीदे गए सोने पर हॉलमार्क मौजूद हो। हॉलमार्किंग सोने की गुणवत्ता की एक सरकारी गारंटी है, जो भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) द्वारा प्रमाणित होती है। यह प्रक्रिया भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत निर्धारित नियमों और मानकों के अनुसार होती है, जिससे उपभोक्ताओं को शुद्ध सोना खरीदने में भरोसा मिलता है।

22 और 24 कैरेट सोने में अंतर (Gold Silver Price Today)

सोने की शुद्धता को समझने के लिए 22 और 24 कैरेट में अंतर जानना महत्वपूर्ण है। 24 कैरेट सोना 99.9% शुद्ध होता है, पर इसकी नाजुकता के कारण इसे आभूषण बनाने में उपयुक्त नहीं माना जाता हैं। वहीं, 22 कैरेट सोना लगभग 91% शुद्ध होता है,जिसमें 9% अन्य धातुएं, जैसे तांबा, चांदी और जिंक, मिलाई जाती हैं। इन धातुओं का मिश्रण सोने को मजबूत और टिकाऊ बनाता है, जिससे आभूषण पहनने में आरामदायक और लंबे समय तक टिकाऊ रहते हैं। यही कारण है कि अधिकांश ज्वेलर्स 22 कैरेट सोने में ही आभूषण बेचते हैं, जिससे ग्राहकों को आकर्षक डिजाइन और टिकाऊपन दोनों मिलते हैं।

Updated on:
09 Nov 2024 11:06 am
Published on:
09 Nov 2024 11:03 am
Also Read
View All

अगली खबर