कारोबार

बैंकों और एटीएम ने लोगों को दिए 19 लाख नकली नोट, RBI कर रही बचने का उपाय

इस समस्या से बचने के लिए आरबीआई ने बैंकों को के पास करेंसी चेक करने वाली मशीन रखने का निर्देश दिया है ताकि इससे छुटकारा पाया जा सके।

less than 1 minute read
Nov 29, 2016
Black money

बैंक उन संस्थानों में से एक है जिस पर लोग सबसे ज्यादा भरोसा करते हैं, लेकिन पिछले तीन से साढ़े तीन सालों में पूरे देश में एटीएम और बैंको से पूरे देश में 14.97 करोड़ नोट निकले गए, जिनमें 19 लाख नोट नकली पाए गए।

बैंकों और एटीएम से निकले नकली नोट की वजह से लोग काफी परेशान रहे हैं, क्योंकि यह एक गंभीर समस्या है। सूत्रों के मुताबिक बैंकों से बड़ी रकम के नकली नोट निकले है जिनमें 100 रुपए के 5.42 लाख पूराने नोट जिसकी कीमत 54.21 करोड़ रुपए, 500 रुपए के 8.56 लाख नोट जिनकी कीमत 42.8 करोड़ रुपए और 1000 के नकली नोट जिनकी कीमत 47 करोड़ है। यानि करीब 143 करोड़ के नकली नोट निकले।

इस समस्या से बचने के लिए आरबीआई ने बैंकों को के पास करेंसी चेक करने वाली मशीन रखने का निर्देश दिया है ताकि इससे छुटकारा पाया जा सके और नोटों को एटीएम में डालने से पहले इस मशीन के जरिए चेक किया जा सके। इतना ही नहीं बैंकों में काम करने वाले कर्मचारियों को इस बात की स्पेशल ट्रेनिंग दी जीता है कि वो असली और नकली नोट की पहचान कर सके।

Published on:
29 Nov 2016 07:29 am
Also Read
View All