कारोबार

Share Market Today: बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 424 अंक गिरा तो निफ्टी भी हुआ धड़ाम

Share Market Today: आज शेयर मार्केट में भारी गिरावट के साथ शुरुआत हुई हैं। बाजार खुलते ही सेंसेक्स 400 से ज्यादा अंक गिर गया।
2 min read
Nov 08, 2024
Share Market Today

Share Market Today: आज 8 नवंबर शुक्रवार के दिन भारतीय शेयर बाजार (Share Market Today) में एक बार फिर गिरावट के साथ बाजार की शुरुआत हुई। दोनों प्रमुख सूचकांक BSE सेंसेक्स और NSE निफ्टी आज लाल रंग के निशान पर खुले है। सेंसेक्स शुरूआती कारोबार में 424.42 अंक की गिरावट के साथ 79,117.37 अंक पर निफ्टी 132.7 अंक फिसलकर 24,066 अंक पर रह गया हैं। 7 नवंबर के दिन सेंसेक्स करीब 800 से ज्यादा अंको की गिरावट के साथ बंद हुआ था।

सेंसेक्स में 424 अंकों की गिरावट (Share Market Today)

आज सुबह सेंसेक्स ने 424.42 अंक की गिरावट के साथ 79,117.37 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की हैं। यह गिरावट यह संकेत देती है कि शेयर बाजार (Share Market Today) में स्थिरता और अंतरास्ट्रीय की कमी बनी हुई है। निवेशकों की ओर से बिकवाली का दबाव देखा जा रहा है, जिससे सेंसेक्स में भारी गिरावट आ रही है। वहीं निफ्टी में भी 132.7 अंकों की गिरावट दर्ज की गई और यह 24,066 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

विदेशी बाजारों का असर और मंदी का माहौल

भारतीय बाजार में गिरावट का एक बड़ा कारण विदेशी बाजारों में भी कमजोरी का माहौल बना हुआ है। अंतरास्ट्रीय मंदी की आशंका, महंगाई के बढ़ते स्तर, और प्रमुख देशों के केंद्रीय बैंकों द्वारा ब्याज दरों में वृद्धि की आशंका से निवेशक जोखिम से दूर रहने की कोशिश कर रहे हैं। इसके अलावा, विदेशी निवेशकों द्वारा भारतीय शेयर बाजार से निकलने की वजह से भी शेयर बाजार (Share Market Today) में गिरावट का दबाव देखा जा रहा है। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का काॅस्पी और जापान का निक्की फायदे में रहे जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट तथा हांगकांग का हैंगसेंग नुक्सान में रहे।

पिछले दिन भी आई थी भारी गिरावट

7 नवंबर के दिन सेंसेक्स में भारी गिरावट दर्ज की गई थी, जहां यह लगभग 800 अंकों से अधिक की गिरावट के साथ बंद हुआ था। लगातार दो दिनों तक बाजार में गिरावट से निवेशकों में चिंता का माहौल है। बैंकिंग, मेटल और ऑटोमोबाइल सेक्टर में भारी गिरावट देखी गई, जो प्रमुख क्षेत्रों के निवेशकों के लिए चिंता का विषय है।

प्रमुख शेयरों का प्रदर्शन

आज के कारोबारी सत्र में प्रमुख कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखी गई है। आईटी और बैंकिंग क्षेत्र के शेयरों में विशेष तौर पर बिकवाली का दबाव देखा जा रहा है। टाटा स्टील, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और इंफोसिस जैसे प्रमुख शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। इन कंपनियों में आई गिरावट ने पूरे बाजार पर दबाव बढ़ा दिया है और सेंसेक्स एवं निफ्टी को लाल निशान में ले जाने का मुख्य कारण बना है।

Updated on:
08 Nov 2024 12:13 pm
Published on:
08 Nov 2024 12:12 pm