कारोबार

Sugar Prices: चीनी की कीमतों में आई गिरावट, जानिए प्याज, चावल और सरसों तेल के क्या चल रहे हैं भाव

Onion Price: देश में प्याज का औसत दैनिक रिटेल प्राइस गुरुवार को 53.1 रुपये प्रति किलोग्राम पर रहा था। वहीं, सरसों तेल की कीमतों में मामूली गिरावट दर्ज की गई। चीनी की थोक कीमतों में भी गिरावट आई है।
2 min read
Sep 11, 2026
Food Prices
चीनी की थोक कीमतों में गिरावट आई है। (PC: AI)

Food Prices: चीनी की थोक कीमतों में गुरुवार को मामूली गिरावट दर्ज की गई है। चीनीमंडी के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में चीनी का थोक भाव गुरुवार को 50 रुपये की गिरावट के साथ 5100 रुपये प्रति क्विंटल पर आ गया। इसी तरह कानपुर में यह 50 रुपये घटकर 5150 रुपये प्रति क्विंटल पर, रायपुर में 5100 रुपये प्रति क्विंटल पर, मुंबई में बिना किसी बदलाव के साथ 5100 रुपये प्रति क्विंटल पर, रांची में 100 रुपये गिरकर 5200 रुपये प्रति क्विंटल पर, कोलकाता में 5300 रुपये प्रति क्विंटल पर, गुवाहाटी में 50 रुपये गिरकर 5350 रुपये प्रति क्विंटल पर, हैदराबाद में 50 रुपये गिरकर 5200 रुपये प्रति क्विंटल पर और चेन्नई में चीनी का थोक भाव बिना किसी बदलाव के साथ 5600 रुपये प्रति क्विंटल पर रहा।

शहरचीनी का थोक भाव (₹ प्रति क्विंटल)बदलाव
दिल्ली₹5,100₹50 की गिरावट
कानपुर₹5,150₹50 की गिरावट
रायपुर₹5,100कोई बदलाव नहीं
मुंबई₹5,100कोई बदलाव नहीं
रांची₹5,200₹100 की गिरावट
कोलकाता₹5,300कोई बदलाव नहीं
गुवाहाटी₹5,350₹50 की गिरावट
हैदराबाद₹5,200₹50 की गिरावट
चेन्नई₹5,600कोई बदलाव नहीं

देश में चीनी के औसत दैनिक खुदरा मूल्य की बात करें, तो इसमें मामूली गिरावट आई है। उपभोक्ता मामलों के विभाग द्वारा जारी प्राइस लिस्ट के अनुसार, गुरुवार को देश में चीनी का औसत दैनिक खुदरा मूल्य 60.2 रुपये प्रति किलोग्राम पर रहा। बुधवार को यह भाव 60.31 रुपये प्रति किलोग्राम पर था। औसत भाव वह कीमत होती है, जिस पर सबसे अधिक सौदे होते हैं।

चीनी का रिटेल भाव

चीनी की रिटेल कीमतों में गुरुवार को कोई बदलाव देखने को नहीं मिला। गुरुवार को दिल्ली में चीनी का खुदरा भाव 56 रुपये, कानपुर में 56 रुपये, रायपुर में 55 रुपये, मुंबई में 55 रुपये, रांची में 56 रुपये, कोलकाता में 57 रुपये, गुवाहाटी में 58 रुपये, हैदराबाद में 56 रुपये और चेन्नई में 58 रुपये प्रति किलोग्राम पर रहा।

प्याज का औसत रिटेल भाव

प्याज के औसत दैनिक रिटेल प्राइस में गुरुवार को बढ़त दर्ज की गई। यह कीमत बुधवार को 52.66 रुपये प्रति किलोग्राम पर थी। गुरुवार को यह कीमत बढ़कर 53.1 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। एक सप्ताह पहले यह कीमत 50.07 रुपये प्रति किलो पर, एक महीना पहले 35.88 रुपये प्रति किलो पर और 1 साल पहले 27.88 रुपये प्रति किलोग्राम पर थी।

सरसों तेल का औसत रिटेल भाव

सरसों तेल की कीमतों में मामूली गिरावट देखने को मिली है। सरकार द्वारा जारी प्राइस लिस्ट के अनुसार, गुरुवार को 1 किलो सरसों तेल का औसत दैनिक रिटेल भाव 202.01 रुपये था। इससे पहले बुधवार को यह भाव 202.14 रुपये था। सोयाबिन तेल की बात करें, तो इसका 1 किलो का पैक बुधवार को 165.82 रुपये का था। गुरुवार को यह बढ़कर 166.28 रुपये हो गया। वहीं, सूरजमुखी तेल का 1 किलो का पैक बुधवार के 192.88 रुपये से बढ़कर गुरुवार को 193.04 रुपये हो गया।

चावल का औसत दैनिक रिटेल भाव

चावल की कीमतों में पिछले काफी दिनों से बहुत अधिक उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिला है। गुरुवार को चावल का औसत दैनिक रिटेल भाव मामूली बढ़त के साथ 46.34 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। बुधवार को यह भाव 46.23 रुपये प्रति किलोग्राम पर था।

Updated on:
11 Sept 2026 03:27 pm
Published on:
11 Sept 2026 03:25 pm
Also Read
View All