
नर्इ दिल्ली। गुजरात के नर्मदा डैम पर सरदार वल्लभ भार्इ पटेल की प्रतिमा 'स्टैच्यू आॅफ यूनिटी' पूरी तरह से बनकर तैयार हो चुका है। 182 मीटर ऊंची दुनिया की इस सबसे बड़ी प्रतिमा को पीएम मोदी 31 अक्टूबर को अनावरण करेंगे। अनावरण समारोह में सरदार वल्लभ भार्इ पटेल की जिंदगी आैर गुजरात के ट्राइबल कल्चर पर 15 मिनट के प्रेजेंटेशन के साथ ही कर्इ तरह के रंगारंग कार्यक्रम होंगे। इस स्टैच्यू के लाॅबी में घूसते ही एक म्यूजिम आैर आॅडियो विजुअल गैलरी भी देखने को मिलेगी। एेसे में यदि आप भी इस कार्यक्रम काे देखना चाहते हैं ताे आज हम आपको इसके लिए टिकट बुक करने की पूरी जानकारी देंगे। इस टिकट काे आप घर बैठे आॅनलाइन भी बुक कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि इसके लिए क्या है पूरी प्रक्रिया।
यहा मिलेगी टिकट के बारे में पूरी जानकारी
सरदार वल्लभ भार्इ पटेल की इस भव्य मूर्ति के अनावरण को देखने के लिए आप आॅनलाइन टिकट https://www.statueofunity.in/ पर जाकर बुक कर सकते हैं। यहां पर टिकट की कीमतों के बारे में जानकारी के साथ ही आपको टिकट बुक करने के पूरे प्रोसेस के बारे में जानकारी अासानी से मिल जाएगी। यदि आप टिकट बुक करना चाहते हैं ताे सबसे पहले आपको अपनी आर्इडी क्रिएट करनी हेागी। इसके बाद अापको विजिट की तारीख चुनना होगा।
इतना करना होगा खर्च
यदि आप स्टैच्यू के अंदर से डेक व्यू, वैली आॅफ फ्लाॅवर, स्टैच्यु के अंदर मौजूद मेमोरियल, म्यूजिम, आॅडियो-विजुअल गैलरी आदि विजिट करना है तो इसके लिए आपको 350 रुपए प्रति व्यक्ति खर्च करना होगा। इसके लिए आपको बस चार्ज भी नहीं देना होगा। टिकट बुक करते समय ये भी सेलेक्ट करना होगा कि आपको कब से कब तक रहना है। एंट्री फीस के तौर पर 3 से 15 साल तक के बच्चों के लिए 60 रुपए आैर बड़ाें के लिए 120 रुपए देना होगा। यदि आप केवल बस सर्विस के जरिए ही स्टैच्यु आॅफ यूनिटी देखना चाहते हैं तो इसके लिए बस किराया के तौर पर आपको 30 रुपए देने होंगे। यदि आपके साथ 3 से 15 साल का कोर्इ बच्चा है तो उनके लिए आपको केवल 1 रुपए ही बस चार्ज के तौर पर देना होगा।
एेसे बुक करें टिकट
एक बार अपने सभी विकल्पों को चुनने के बाद चेकआउट के लिए पेमेंट विकल्प को चुनना हाेगा। इसके बाद आपके नंबर पर एक आेटीपी नंबर आएगा। जिसके बाद आपको पेमेंट की दूसरी प्रक्रियाआें को पूरा करना होगा। लेकिन एक बात अापको ध्यान देना होगा कि यह टिकट नाॅन-रिफंडेबल है। यानी आपको टिकट कैंसिल कराने क बाद कोर्इ पैसा नहीं मिलेगा। यदि आप नेट बैंकिंग या डेबिट कार्ड से टिकट बुक करते हैं तो आपको किसी भी तरह का कोर्इ चार्ज नहीं देना होगा। लेकिन यदि अाप क्रेडिट कार्ड से टिकट बुक करते हैं तो इसके लिए आपको कुल अमाउंट पर 1 फीसदी चार्ज आैर जीएसटी देना होगा।