कैमरा

India Mobile Congress 2017: वोडाफोन और वीडियोकॉन ने पेश किया 4G CCTV कैमरा

वोडाफोन और वीडियोकॉन ने मिलकर इंडस्ट्री का पहला 4G सीसीटीवी सॉल्यूशन कैमरा पेश किया है।

2 min read
Sep 29, 2017
4g camera

नई दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे इंडिया मोबाइल कांग्रेस का आयोजन 27 से 29 सितंबर 2017 तक किया जा रहा है। इस दौरान इस कार्यक्रम में 300 से ज्यादा टेक्नोलॉजी कंपनियां हिस्सा लेकर अपने गैजेट्स और टेक्नोलॉजी का प्रदर्शिन कर रही है। इनमें वोडाफोन और वीडियोकॉन भी शामिल है जो India Mobile Congress 2017 में अपने 4G CCTV Camera लेकर आई हैं। इन दोनों कंपनियों ने मिलकर इंडस्ट्री का पहला 4G सीसीटीवी सॉल्यूशन कैमरा पेश किया है। इसके अलावा 4G एनेबल्ड व्हीकल सर्विलांस किट और 4G सिम वाला सीसीटीवी कैमरा भी लॉन्च किया गया है। इस कैमरे के लिए किसी दूसरी डिवाइस की जरूरत नहीं होती। इन कैमरों में इनडोर और आउटडोर दोनों तरह के कैमरे शामिल हैं। इस किट वाइबरेशन रेसिस्टेंट और शॉक प्रूफ के तौर पर पेश्है किया गया है। इसमें 1.3 और 2 मेगापिक्सल कैमरे के आॅप्शंस के साथ लाया गया है।

4G कैमरे की खासियत
इस स्टैंडअलोन 4G कैमरे में 2 मेगापिक्सल का लैंस है और वाईफाई एनेबल्ड है। इसमें माइक्रो एसडी कार्ड लगा कर इसकी मेमोरी को 64GB तक बढ़ाया जा सकता है। यह वेदर प्रूफ कैमरा है जिसे आउटडोर यूज के लिए बनाया गया है। इसको घर के अंदर भी यूज किया जा सकता है। इसलिए इसे अलग तरीके से डिजाइन किया गया है। वीडियोकॉन का यह वोडाफोन के साथ पार्टनर्शिप वाला पहला 4G CCTV कैमरा है।

सिर्फ 4G सिम की जरूरत
वीडियोकॉन का का कहना है कि इंटरनेट ऑफ थिंग्स बेस्ड सॉल्यूशन के लिए कभी ना रूकने वाली टेक्नॉलॉजी की जरूरत होती है जिसके वोडाफोन का प्राथमिकता दी गई है क्योंकि इस कंपनी के पास ग्लोबल iOT का एक्सपीरियंस है। इस वजह से अब सीसीटीवी सिर्फ घर और ऑफिस के लिए ही नहीं बल्कि इन्हें बस, ट्रेन, ट्रक, ट्यूब्स और कार में इंस्टॉल किया जा सकेगा। ट्रेडिशनल सीसीटीवी के लिए वाईफाई या केबल कनेक्टिविटी की जरूरत होती है, लेकिन इसके लिए सिर्फ 4G सिम की जरूरत होगी। यह एक ऐसा सीसीटीवी कैमरा जिसके लिए यूजर्स को एडिशनल ब्रॉडबैंड कनेक्शन की जरूरत नहीं पड़ने वाली। इसको सिर्फ सिम के जरिए चलाया जा सकता है तथा इसे कहीं से भी ऑपरेट किया जा सकता है।

Published on:
29 Sept 2017 01:05 pm
Also Read
View All