चेन्नई

Chennai Acid Attack: पति ने झगड़े के बाद पत्नी पर फेंका तेजाब

Mar 17, 2026
Feature image
पश्चिम बंगाल एसिड अटैक के सबसे अधिक मामलों वाला राज्य बना (photo - AI)

चेन्नई के पल्लावरम क्षेत्र में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां पत्नी पर उसके पति ने तेजाब डालकर हमला किया। इस हमले के बाद पीड़िता की बाईं आंख की रोशनी चली गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, भारत नगर स्थित तुलुकतियम्मन कोइल स्ट्रीट निवासी शाना फातिमा (29) की सात महीने पहले मोहम्मद अली (31) से शादी हुई थी। शादी के कुछ महीनों बाद ही दोनों के बीच मतभेद शुरू हो गए। इसी वजह से शाना फातिमा पिछले सात महीनों से अपने पिता के घर में रह रही हैं। घटना के वक्त शाना अकेली थीं, क्योंकि उसके माता-पिता और रिश्तेदार रविवार से मदुरै गए हुए थे।

पति ने पीछा कर किया हमला

रात को जब शाना पास की दुकान से घर लौट रही थीं, तभी उसके पति मोहम्मद अली ने उसका पीछा किया और दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। शाना ने बहस में पड़ने से बचने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने पहले से छिपाकर रखी घरेलू सफाई में इस्तेमाल होने वाली तेजाब की बोतल निकालकर उनके चेहरे पर फेंक दिया। इस हमले में शाना की बाईं आंख गंभीर रूप से घायल हो गई।

स्थानीय लोगों की तत्परता

घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़कर उसकी पिटाई की और शाना फातिमा को निजी नेत्र अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि, इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि तेजाब हमले के कारण शाना की बाईं आंख की रोशनी पूरी तरह चली गई है।

शाना फातिमा की शिकायत के आधार पर पल्लावरम पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से पीड़िता को समय रहते अस्पताल पहुंचाया गया, जिससे उसकी जान बचाई जा सकी।

Chennai Acid Attack: पति ने झगड़े के बाद पत्नी पर फेंका तेजाब (photo - AI)
Updated on:
17 Mar 2026 04:48 pm
Published on:
17 Mar 2026 04:48 pm
Also Read
View All
Vijay vs Udhayanidhi Stalin: ‘पंच डायलॉग फिल्मों में अच्छे लगते हैं…’ उदयनिधि का विजय पर हमला, बोले- फाइलें खोलिए, सबूत हैं तो कार्रवाई कीजिए

‘विजय की PM दावेदारी के संकेत?’ मंत्री के बयान से TVK के इरादे साफ, राहुल गांधी के लिए बढ़ेगी चुनौती?

Tamil Nadu Politics: 365 दिन की मैटरनिटी लीव वाले सीएम विजय के फैसले पर कांग्रेस ने जताई आपत्ति, जानें क्या कहा

वामपंथी और CJP के प्रोटेस्ट में शामिल नहीं हो सकेंगे तमिलनाडु के छात्र! विजय सरकार के सख्त निर्देश पर बरसे सौरव दास

CM Vijay Announcement: तमिलनाडु में विजय सरकार के 3 बड़े ऐलान! विधायकों को गाड़ी, दूध पर बढ़ा दाम और इलाज के लिए 25 लाख