म्यूजियम थियेटर एगमोर में बच्चों ने प्रभु श्रीराम के जीवन प्रंसग पर आधारित नाटिका की प्रस्तुति दी। मिस्टर एण्ड मिसेज क्लब द्वारा इसका आयोजन किया गया जिसमें 2 से 12 वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों ने अपने अभिनय के माध्यम से श्रीराम के जीवन को जीवन्त कर दिया।
चेन्नई. म्यूजियम थियेटर एगमोर में बच्चों ने प्रभु श्रीराम के जीवन प्रंसग पर आधारित नाटिका की प्रस्तुति दी। मिस्टर एण्ड मिसेज क्लब द्वारा इसका आयोजन किया गया जिसमें 2 से 12 वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों ने अपने अभिनय के माध्यम से श्रीराम के जीवन को जीवन्त कर दिया।
क्लब की अध्यक्ष नेहा पंकज जेठा ने बताया कि बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश देती इस नाटिका में कर्तव्य, सत्य वचन और वीरता की गाथा को प्रस्तुत किया गया। नाटिका में भगवान राम के रूप में पूर्वा लढ्ढा व प्रेरित, सीता की भूमिका निहारिका जेठा, लक्ष्मण दिया चांडक, हनुमान के रूप में इशान चांडक तथा रावण की भूमिका में मानव दिशानी ने निभाई। नाट्य लेखन पूजा मालपानी ने तैयार किया। इसका निर्देशन मीन दिशानी तथा वर्षा चांडक ने दिया तथा सह-निर्देशन अर्चना राठी, वर्षा मूंदड़ा व नेहा फोमरा ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष प्रमोद मालपानी थे। कार्यक्रम का संचालन प्रतीका मंूदड़ा ने किया।