शंकरलाल सुन्दरबाई शसुन जैन महिला महाविद्यालय एवं विकतान ग्रुप आफ पब्लिकेशन के बीच समझौता किया गया है। कालेज के सचिव अभयकुमार श्रीश्रीमाल एवं विकतान ग्
चेन्नई।शंकरलाल सुन्दरबाई शसुन जैन महिला महाविद्यालय एवं विकतान ग्रुप आफ पब्लिकेशन के बीच समझौता किया गया है। कालेज के सचिव अभयकुमार श्रीश्रीमाल एवं विकतान ग्रुप के प्रबंध निदशक बी. श्रीनिवासन ने समझौता दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए। कालेज के सहसचिव अशोक कुमार मेहता, प्राचार्य डा. बी. पूर्णा भी इस मौके पर मौजूद थी। इस एमओयू से विद्यार्थियों को इंडस्ट्री को जानने का अवसर मिल सकेगा। इस एमओयू के जरिए दोनों संस्थानों के बीच जानकारियों का आदान-प्रदान हो सकेगा। शंकरलाल सुन्दरबाई शसुन जैन कालेज मद्रास विश्वविद्यालय से संबंध स्ववित्त पोषित कालेज है। इसकी स्थापना 2005 में हुई थी।
विश्व शाकाहार दिवस समारोह 2 को
वल्र्ड वेज काउंसिल के तत्वावधान में विश्व शाकाहारी दिवस समारोह 2017 के तहत 2 अक्टूबर को सुबह 10 बजे श्री शंकरलाल सुन्दरबाई शसुन जैन कालेज में आयोजित किया जाएगा। मद्रास उच्च न्यायालय के न्यायाधीश डा. अनिता सुमंत मुख्य अतिथि होंगी तथा उद्घाटन करेंगी। आयकर आयुक्त डी.एन.कार व कालेज की शासकीय परिषद सदस्य उषा अभयकुमार श्रीश्रीमाल विशिष्ट अतिथि होंगी। दोपहर 2 बजे पुरस्कार वितरण व समापन समारोह होगा। इस मौके पर पेंटिंग, पोस्टर, फैंसी ड्रेस समेत अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम को लेकर अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष एन. ताराचन्द दुगड़, अंतरराष्ट्रीय सचिव एस. श्रीनिवासन, अंतरराष्ट्रीय कोषाध्यक्ष के. सुभाषचन्द रांका समेत अन्य पदाधिकारी तैयारियों में लगे हैं।
कार, बाइक व दुकान तोड़ी, एक व्यक्ति की अंगुली काटी, छह गिरफ्तार
यहां पेरुवल्लूर के जीकेएम कॉलोनी के स्थानीय निवासी इन दिनों भयाक्रांत है। कुछ समाजकंटकों द्वारा सोमवार देर रात उत्पात मचाने के बाद से इलाके में तनाव व्याप्त है। पुलिस ने इस सिलसिले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके नाम विघ्नेश, आदिश, सतीश, मणि, यशवंतराज, प्रवीण कुमार व एक नाबालिग है। सभी कोलत्तूर के रहने वाले है।
उल्लेखनीय है कि पांच बाइक पर सवार दस जनों ने घटना वाली रात इलाके में नशे में रैस ड्राइव करने के साथ-साथ मकान और सडक़ किनारे पार्क की हुई १५ कारें, ५ दुपहिया वाहन और एक दुकान में तोडफ़ोड की और फरार हो गए। उत्पातियों के इसके अलावा मोबाइल दुकान के मालिक पर हमला कर हाथ की अंगुली काट दी जो दुकान बंद कर घर जा रहा था।
सूत्रों ने बताया कि इस गिरोह ने जगह-जगह पर पार्क की कार तोड़ दी तो कई जगहों पर दुपहिया वाहनों को निशाना बनाया जो घर के सामने या सडक़ किनारे खड़ी थी। वे नशे में जोर-जोर से चिल्ला रहे थे। हालांकि इस गिरोह ने कहीं चोरी का प्रयास नहीं किया। वहीं पेरुवल्लूर निवासी हरि (३०) को चाकू से हमला कर घायल कर दिया।
मंगलवार सुबह स्थानीय निवासियों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया और मामला दर्ज कर जांच शुरू की। हरी की निशानदेही पर पुलिस ने छह आरोपियों को धर दबोचा। पेरुवल्लूर पुलिस मामले की जांच कर रही है।