छतरपुर

साइबर क्राइम का शिकार हुए विधायक, महिला कर रही ब्लैकमेल

विधायक ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत, अज्ञात महिला वीडियो कॉल कर कर रही है ब्लैकमेल..
2 min read
May 26, 2021
cyber_crime3.png
,,

छतरपुर. छतरपुर (chatarpur) की महाराजपुर विधानसभा से कांग्रेस विधायक नीरज दीक्षित (congress mla neeraj dixit) ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। विधायक नीरज दीक्षित ने शिकायत में लिखा है कि एक महिला उन्हें बीते कुछ दिनों से ब्लैकमेल (blackmail) करने की कोशिश कर रही है। विधायक ने बताया है कि वो महिला को नहीं जानते हैं और एक दिन महिला ने वीडियो कॉल (video call) कर अश्लील हरकत करना शुरु कर दी। इसके बाद से ही महिला बार-बार फोन कर उन्हें ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

साइबर क्राइम का शिकार हुए विधायक
महाराजपुर से कांग्रेस विधायक नीरज दीक्षित ने गड़ीमलहरा थाने में एक शिकायती आवेदन दिया है जिसमेंम उन्होंने बताया है कि एक दिन उनके मोबाइल नंबर पर अज्ञात नंबर से मैसेज आ रहे थे। एक दिन उसी नंबर से एक वीडियो कॉल आया। क्योंकि विधायक को लगा कि हो सकता है कि उनकी विधानसभा क्षेत्र से किसी जरुरतमंद का फोन हो तो उन्होंने कॉल अटैंड कर लिया। वीडियो कॉलिंग के दौरान महिला ने उनके सामने ही अश्लील हरकतें करना शुरु कर दीं और अब उन्हें ब्लैकमेल करने लगी है। विधायक के मुताबिक महिला बार बार उन्हें फोन कर रही है जिससे वो तंग आ चुके हैं।

पुलिस ने की जांच शुरु, लोगों से सावधान रहने की अपील
विधायक नीरज दीक्षित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही ये पता चल पाएगा कि महिला कौन है और क्यों विधायक को परेशान कर रही है। वहीं डीएसपी शशांक जैन ने बताया कि ये साइबर क्राइम का नया तरीका है इसमें युवतियां या महिलाएं वीडियो कॉल के दौरान अश्लील हरकत कर उसे रिकॉर्ड कर लेती हैं और उसी को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करती हैं। इसलिए जरुरी है कि अंजान वीडियो कॉल को अटेंड न करें और सावधान रहें।

देखें वीडियो- शहीद पिता को 6 साल की बेटी ने मुखाग्नि देकर दी अंतिम विदाई

Published on:
26 May 2021 05:37 pm
Also Read
View All
आबादी के आंकड़ों में भारी भिन्नता से छतरपुर नगर निगम के गठन पर संकट: 20 गांवों को मिलाकर 3.62 लाख की जनसंख्या का था खाका

केन-बेतवा जुड़ाव में विभागीय सुस्ती उजागर: छह हजार हेक्टेयर पन्ना बाघ अभयारण्य की जमीन का हस्तांतरण नहीं करा पाए अधिकारी, बांध निर्माण अटका

14.70 करोड़ की सांसद निधि में से खर्च हुए मात्र 29.3 प्रतिशत, 241 स्वीकृत कार्यों में से केवल 6 पूरे, 10.39 करोड़ बेकार पड़े

2026 की जनगणना रिपोर्ट ने उड़ाए होश; करोड़ों खर्च के बाद भी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे ग्रामीण! कागजों पर 2019 में ही शौच मुक्त हुआ छतरपुर, पर हकीकत अगल

तारीफ के काबिल जिला अस्पताल का प्रयास जहां सिर्फ 23 फीसदी सिजेरियन, पर सवाल यह कि प्राइवेट नर्सिंग होम में कदम रखते ही यह आंकड़ा 62 प्रतिशत के पार क्यों?