छतरपुर

नाग-नागिन ने 28 बार डसा, सांप का टैटू बनवाने के बाद बची जान

पेड़ के पास पत्थर उठाने से शुरू हुई कहानी, नाग-नागिन के जोड़े ने एक साल में 28 बार डसा
2 min read
Sep 06, 2022
patrika_mp_chhatarpur_nag_nagin.jpg

छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। एक युवक के पीछे काले नाग-नागिन का जोड़ा पड़ा है। इस जोड़े ने अभी तक युवक को कुल 28 बार डसा है। हर बार युवक की जान बड़ी मुश्किल से बची है।

युवके से साथ ही परिवार के लोगों का भी यही कहना है कि हर बार नाग या नागिन के काटने के बाद मुश्किल से अपने बेटे की जान बचा पाए हैं। आखिरकार किसी ने बताया कि नाग-नागिन के कहर से बचने के लिए युवक ने अपने सीने पर एक नाग का टैटू बनवा दो तो परिजनों ने युवक के सीने पर सांप भी गुदवा दिया है।

इस मामले की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है। परिवार के साथ ही गांव के लोग भी यह समझ नहीं पा रहे कि आखिर नाग-नागिन का जोड़ा युवक के पीछे क्यों पड़ा है। सांपों के लिए बने धार्मिक स्थलों पर जब परिवार के लोग दिनेश को लेकर पहुंचे तो उनको शरीर पर सांप का टैटू बनवाने की बोला गया। टेटू बनवाने के बाद अब युवक को राहत मिल गई है। अब पिछले कुछ दिनों से उसे किसी सांप ने नहीं काटा है।

बताया जा रहा है कि छतरपुर जिले के चंदला नगर पंचायत क्षेत्र में रहने वाले 21 साल के दिनेश नामदेव के साथ यह घटना घट रही थी। पिछले एक साल में उसका पूरा जीवन ही बदल गया। दिनेश के मुताबिक उसने एक दिन खेलते समय बरगद के नीचे से कुछ पत्थर उठा लिए। इसके बाद उसने देखा कि नाग-नागिन का जोड़ा उसके पीछे आ रहे है।

डर के मारे दिनेश घर भाग गया लेकिन घर के पास पहुंचा तो एक काले सांप ने डस लिया। परिजनों ने तुरंत ही दिनेश को डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे और इलाज के बाद उसकी जान बच गई। अब दिनेश दावा कर रहा है कि नाग-नागिन के जोड़े ने उसे अब तक 28 बार डस लिया है। सांप उसे घर से लेकर जंगल तक हर कहीं डस लेता है।

सांप अचानक तेजी से आता है और डसकर चला चला जाता है। परिजनों ने एक बार सांप को पकड़ भी लिया पर डसने का सिलसिला जारी रहा। हालांकि टेटू बनवाने के बाद दिनेश को अब सांप ने डसना तो बंद कर दिया पर उसे अब भी वह नाग-नागिन का जोड़ा दिखाई देता है।

Published on:
06 Sept 2022 05:14 pm
Also Read
View All
छतरपुर में हर साल मरम्मत के नाम पर डकार रहे करोड़ों का बजट! मानसून आते ही फिर उखड़ी 5 करोड़ की डामर सडक़, घटिया सीसी पैचवर्क के जुगाड़ पर उतरा पीडब्ल्यूडी

प्राचीन शिवलिंग से लिपटा दिखा काला नाग, छतरपुर में दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

रॉक फॉस्फेट प्रोजेक्ट; सैटेलाइट मैपिंग और जीएसआई की मंजूरी के बाद 107 हेक्टेयर रिजर्व खदान की नीलामी पूरी, पर्यावरण क्लीयरेंस मिलते ही धरातल पर शुरू हो जाएगा काम

बराना नदी आंदोलन पर प्रशासनिक एक्शन: 17 दिन बाद हटाए गए प्रदर्शनकारी

Chhatarpur Honor Killing: बात इतनी बिगड़ गई थी कि पिता ने टुकड़े-टुकड़े कर दिए, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने किया अंधे कत्ल का खुलासा