छतरपुर

VIP काफिला छोड़ ट्रेन से यात्रा करते दिखे पंडित धीरेंद्र शास्त्री, सादगी देख हर कोई हैरान, देखें Video

Pandit Dhirendra Shastri : पीएम नरेंद्र मोदी की 'ईंधन बचाओं अपील' का असर कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर भी नजर आया है। पीएम की अपील से प्रेरित होकर पंडित शास्त्री ने दिल्ली से झांसी का सफर ट्रेन से किया। इस दौरान उन्हें देखकर हर कोई हैरान रह गया।
2 min read
Pandit Dhirendra Shastri
ट्रेन में सफर करते नजर आए पंडित धीरेंद्र शास्त्री (Photo Source- Video Screenshots)

Pandit Dhirendra Shastri : अपने प्रवचनों से ज्यादा बयानों को लेकर अकसर चर्चाओं में बने रहने वाले मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम के प्रसिद्ध कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को वैसे तो आपने किसी बड़ी सुरक्षा घेरे और बड़े सारे काफिले के साथ यात्रा करते देखा होगा। लेकिन, इस बार चर्चा का विषय उनका कोई बयान नहीं और ना ही उनकी कोई कथा या कोई धार्मिक आयोजन है, बल्कि उनका सादगी भरा सफर है।

अकसर भारी सुरक्षा व्यवस्था और वाहनों के लंबे - लंबे काफिले के साथ यात्रा करते नजर आने वाले बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने हालही में आम यात्रियों की तरह उन्हीं के साथ ट्रेन से यात्रा की। पंडित शास्त्री को अचानक देख ट्रेन से यात्रा कर रहे अन्य लोग को चौंका दिया।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

मिली जानकारी के अनुसार, पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हाल ही में बद्रीनाथ धाम में 21 दिवसीय साधना और 5 दिवसीय श्री सत्यनारायण कथा संपन्न कर लौट रहे थे। इसके बाद वो सड़क के रास्ते से देहरादून पहुंचे और फिर दिल्ली से झांसी तक का सफर भारतीय रेलवे यानी ट्रेन से किया है। उनके इसी सफर की कुछ वीडियोज अब सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहे हैं।

पीएम मोदी की अपील का असर

बताया जा रहा है कि, पंडित धीरेंद्र शास्त्री का ये फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस अपील से प्रेरित है, जिसमें उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, ईंधन बचत और यातायात का दबाव कम करने के लिए सार्वजनिक परिवहन के ज्यादा इस्तेमाल की अपील की थी।

ट्रेन से लेकर प्लेटफार्म तक हैरान रह गए लोग

आमतौर पर वीआईपी लोगों द्वारा कहीं यात्रा करने के वि्निजी विमान या बड़े काफिलों का उपयोग किया जाता है, लेकिन बाबा बागेश्वर ने ट्रेन यात्रा को प्राथमिकता देकर एक अलग संदेश देने की कोशिश की है। ट्रेन में सफर के दौरान जब सहयात्रियों ने उन्हें अपने बीच देखा तो कई लोग आश्चर्यचकित रह गया। कई लोग उनके साथ बातचीत करने और तस्वीरें लेने के लिए लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।

सार्वजनिक परिवहन के इस्तेमाल की अपील

इधर, बागेश्वर सरकार के पीठाधीश्वर इससे पहले भी अपने भक्तों के बीच प्रधानमंत्री के इस संदेश का समर्थन करने और पर्यावरण संरक्षण, ईंधन बचत और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए सार्वजनिक परिवहन के इस्तेमाल की अपील की थी। अब इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने खुद ट्रेन री यात्रा कर एक सकारात्मक उदाहरण पेश किया है।

Updated on:
02 Jun 2026 01:54 pm
Published on:
02 Jun 2026 01:54 pm
Also Read
View All
छतरपुर में हर साल मरम्मत के नाम पर डकार रहे करोड़ों का बजट! मानसून आते ही फिर उखड़ी 5 करोड़ की डामर सडक़, घटिया सीसी पैचवर्क के जुगाड़ पर उतरा पीडब्ल्यूडी

प्राचीन शिवलिंग से लिपटा दिखा काला नाग, छतरपुर में दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

रॉक फॉस्फेट प्रोजेक्ट; सैटेलाइट मैपिंग और जीएसआई की मंजूरी के बाद 107 हेक्टेयर रिजर्व खदान की नीलामी पूरी, पर्यावरण क्लीयरेंस मिलते ही धरातल पर शुरू हो जाएगा काम

बराना नदी आंदोलन पर प्रशासनिक एक्शन: 17 दिन बाद हटाए गए प्रदर्शनकारी

Chhatarpur Honor Killing: बात इतनी बिगड़ गई थी कि पिता ने टुकड़े-टुकड़े कर दिए, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने किया अंधे कत्ल का खुलासा