छतरपुर

नगर पालिका की ओर सप्लाई किए जा रहे पानी को घरों में किया जा रहा बर्बाद

50 प्रतिशत कनेक्शनों में नहीं हैं टोटियां, फिर भी बर्बादी रोकने नहीं की जा रही कार्रवाई

2 min read
Mar 10, 2024
 हटवारा में टुल्लू पंप लगाकर बर्बाद किया जा रहा पानी
हटवारा में टुल्लू पंप लगाकर बर्बाद किया जा रहा पानी

छतरपुर. नगर पालिका की ओर कोई ठोस कार्रवाई नहीं करने से शहर में लोगों द्वारा बडी लापरवाही की जा रही है। जिसके चलते सार्वजनिक पेयजल की खुली व टूटी टोटियों से प्रतिदिन हजारों लीटर पानी की बर्बादी हो रही है। जबकि पानी को बचाने के लिए सरकार जागरूकता अभियान पर भारी भरकम राशि खर्च कर रही है। इसके बाद भी जिम्मेदारों इसको लेकर लापरवाही बरत रहे हैं।

शहर में कुछ स्थानों में सुबह और कुछ स्थानों में सुबह व शाम को प्रतिदिन पेयजल की सप्लाई की जा रही है। लेकिन इस दौरान लोग अपने उनयोग का पानी भरने के बाद पनी को बहा रहे हैं। वहीं कुछ लोग घरों के बाहर पानी से सफाई तो कोई वाहनों को धुलकर सैकडों लीटर पानी की बर्बादी कर रहे हैं।

जीवन के लिए पानी कितना महत्वपूर्ण है इसका अंदाजा पानी की किल्लत झेल रहे उन इलाकों से लगाया जा सकता है। जहां पानी की एक-एक बूंद को लोग तरस जाते हैं। शहर में पेयजल संरक्षण के प्रति न तो शहरवासियों में जागरूकत नहीं दिख रही है और ना ही नगर पालिका इसके प्रति गंभीरता नहीं दिखा रहा है। शहर के विभिन्न वार्डों में नगर पालिका की ओर से लगाए गए पेयजल की नलों पर कई ऐसे हैं, जहां टोटियां तक नहीं हैं। इसी तरह पानी बहता रहता है। हालात ये हैं कि पेयजल सप्लाई होने पर काफी समय तक जब पानी नाली में बहता रहता है, तब लोगों जान जाते हैं कि नल में पानी आ गया है। ऐसी टोंटियों से पानी भरने के बाद, लोग अपने रबर की पाइप निकाल कर घर में रख लेते हैं। जिसके कारण टोंटियों से पानी बर्बाद होता रहता है। नगर पालिका की ओर से बताया कि जो भी सार्वजनिक कनेक्शन हैं वहां पर टोंटियां लगाई गई हैं, लेकिन लोगों द्वारा घरों में कनेक्शनों में टोंटियां नहीं लगाई गई हैं जिससे प्रतिदिन पानी बर्बाद हो रहा है। अभी लोगों से अपील की गई है, लेकिन अगर अपील के बाद भी लोगों द्वारा पानी को बर्बाद किया गया तो कार्रवाई की जाएगी।

नगर पालिका कर सकता है कार्रवाई

नगर पालिका क्षेत्र में पानी की बर्बादी हो या फिर पानी के कनेक्शन का दुरुपयोग किया जा रहा है तो नगर पालिका को उसका कनेक्शन काटने, जुर्माना लगाने आदि का पूर्ण अधिकार है। छतरपुर जिले के कुछ नगरीय निकायों द्वारा ऐसे मामलों में कार्रवाईयां की गई हैं। लेकिन छतरपुर में हो रही हजारों लीटर पानी की बर्बादी के बाद भी स्थानीय प्रशासन द्वारा कार्रवाई नहीं की जा रही है।

टूल्लू पंप का हो रहा उपयोग

शहर के कई इलाके ऐसे में जहां पर लोग टुल्लू पंप लगाकर पानी भर रहे हैं और फिर दरवाजे को साफ करने से लेकर वाहनों और घर के सामने की रास्ता तक पानी से धुलने का काम किया जाता है। इसकी जानकारी विभाग के अधिकारियों को है, लेकिन इसके बाद भी कार्रवाई नहीं की जा रही है।

Published on:
10 Mar 2024 03:41 pm
Also Read
View All
सागर-कबरई हाईवे-5 खंडों में से केवल एक हिस्सा ही हो सका चालू, छतरपुर के फेज-3 और 4 में अगले साल तक पूरा हो पाएगा काम

छतरपुर में बेटी के जन्म पर पत्नी को पीटा, फिर बच्ची को भी मारने की कोशिश

ग्लोबल वॉर्मिंग के दौर में उम्मीद की हरी चादर, छतरपुर का यह अकेला महावृक्ष न सिर्फ हवा को कर रहा शुद्ध, बल्कि तीन वार्डों के भूजल स्तर को भी दे रहा नई जिंदगी

छतरपुर में स्टंटबाजी का विरोध करने पर हैवानियत: मां की गोद से 2 साल की मासूम को छीनकर सड़क पर फेंका, दंपती को बेरहमी से पीटा, 2 घंटे तक जमकर पथराव और तोड़फोड़

बीवी और बेटे की कब्र पर रोते हुए तोड़ दिया दम, छतरपुर में 11 दिन में उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार