छतरपुर

एमपी में मस्जिद को बम से उड़ाने की धमकी, मौके पर पहुंचा बम एस्कार्ट

Threat to mosque Bomb Blast: मस्जिद में मिला धमकी भरा पर्चा, लिखा है मस्जिद में रखा है बम...मचा हड़कंप ।
2 min read
Oct 22, 2024
chhatarpur

Threat to mosque Bomb Blast: मध्यप्रदेश के छतरपुर में एक मस्जिद को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। मस्जिद में एक पर्चा मिला है जिसमें मस्जिद में बम होने की बात लिखी थी जिसके बाद हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पुलिस टीम मौके पर पहुंची और डॉग स्कवॉड व बम एस्कार्ट से भी मस्जिद की जांच कराई। चेकिंग में किसी भी तरह का कोई बम या संदिग्ध चीज नहीं मिली है।

मंगलवार को दोपहर में छतरपुर शहर में उस वक्त माहौल खराब करने की कोशिश हुई जब पुरानी ईदगाह के पास की मस्जिद सुल्तानुल हिंद में एक पर्चा मिला। मस्जिद के अंदर मिम्बर पर रखे मिले इस पर्चे में बुंदेली भाषा में लिखा है जो मस्जिद में बम रखो है, जो बात को हल्के न लाइओ, बम रखो है जो बात सही है। इस पर्चे के मिलने के बाद हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।



मस्जिद में बम की सूचना मिलते ही सीएसपी अमन मिश्रा और सिविल लाइन थाना प्रभारी वाल्मीक चौबे सहित बम एस्कॉर्ट टीम मौके पर पहुंची और पूरी मस्जिद को किया चेक, फिलहाल चेक करने के बाद भी मस्जिद में बम नहीं मिला। जिसके बाद पुलिस और मस्जिद पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। पुलिस अब पर्चा छोड़कर शहर का माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाली की तलाश में जुट गई है।

Updated on:
22 Oct 2024 06:20 pm
Published on:
22 Oct 2024 05:53 pm
Also Read
View All
छतरपुर में बागेश्वर धाम जा रहे श्रद्धालुओं से भरा ई-रिक्शा पलटा, एक महिला की मौत

छतरपुर मेडिकल कॉलेज में इसी सत्र से शुरू होगा पहला एमबीबीएस बैच: नवनियुक्त डीन और प्रोफेसर ने संभाली कमान, एनएमसी की हरी झंडी के लिए 535 पदों पर नियुक्तियां और तैयारियां तेज

छतरपुर जिले में ढाई लाख उज्ज्वला कनेक्शनधारी, 63 फीसदी नहीं करा रहे रिफिल

6.30 करोड़ का बजट, मई में वर्क ऑर्डर, जून में डामर का टोटा! छतरपुर में पन्ना रोड सडक़ निर्माण के नाम पर अब पैचवर्क का खेल, पहली ही बारिश में बह जाएंगे सरकारी दावों के लाखों रुपए

अब गंभीर मरीजों को बाहर जाने की नहीं होगी जरूरत, छतरपुर जिला अस्पताल की 5 मंजिला सुपर स्पेशल क्रिटिकल केयर यूनिट में इसी सप्ताह से मरीजों को मिलेगा