छिंदवाड़ा

कोमल है कमजोर नहीं, शक्ति का नाम ही नारी है

इस ग्राम सभा में ग्राम संगठन की महिलाएं एवं नारी सेवा समिति की महिलाओं के द्वारा महिलाओं का पुष्पगुच्छ देखकर सम्मान किया गया।

2 min read
कोमल है कमजोर नहीं, शक्ति का नाम ही नारी है

छिंदवाड़ा. बडचिचोली. ग्राम पंचायत भवन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ग्राम सभा का आयोजन किया। उपसरपंच सुमित्रा मौजे तथा जनपद पंचायत सदस्य सुनंदा डोंगरे की अध्यक्षता में ग्राम सभा हुई । इस ग्राम सभा में ग्राम संगठन की महिलाएं एवं नारी सेवा समिति की महिलाओं के द्वारा महिलाओं का पुष्पगुच्छ देखकर सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम सबला महिला ग्राम सभा में सचिव अशोक गजभिए, रोजगार सहायक गौरव जाधव लिपिक देवराव बोबडे आंगनबाड़ी सुपरवाइजर सुनीता कोचे तथा सभी स्व सहायता समूह की महिलाएं एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित थीं।
चांदामेटा. महिला दिवस के अवसर पर नगर परिषद चांदामेटा में कार्यक्रम आयोजित कर कामकाजी महिलाओं का सम्मान किया गया। मुख्य नगरपालिका अधिकारी आरके शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में समाज, परिवार और कार्यक्षेत्र में महिलाएं सशक्त हुई है और पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर राष्ट्र निर्माण में भागीदारी दे रहीं हैं। इस मौके पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताएनपा कर्मियों और रक्षा समिति की महिलाओं को को प्रमाण पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया।
गुढ़ीअम्बाड़ा. नव नेहरू युवा मंडल युवा विकास केन्द्र अम्बाड़ा सम्बध्द नेहरू युवा केन्द्र संगठन छिंदवाड़ा के द्वारा ग्राम पंचायत अंबाड़ा के पंचायत भवन सभागार मे अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे महिलाओं से पंचायत, महिला बाल विकास, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, महिला हिंसा अधिनियम से सम्बंधित प्रश्नोत्तर किया गया जिसमें प्रश्न का उत्तर देने वाले प्रतिभागियो को पेन और पेड देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्या नागवंशी ने की ।
बोरगांव. संतरांचल मातृश्री जनकल्याण समिति द्वारा गुलाबराव ताजने मंगल भवन में महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के हस्ते भारत माता एवं क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले की फोटो पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित करके किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीना पाल ने किया। मुख्य वक्ता के रूप मे डॉ. अर्चनासिंग ने पंचायत अधिनियम मे घटना दुरूस्ती मे सकारात्मक बदलाव एवं भ्रष्टाचार को लगाम एवं राजनीति मे पारदर्शिता आई समाज मे महिलाओं को सनमानीय मंच मिला, महिलाओं को राजनीति क्षेत्र निर्णय निधार्रण प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का अवसर प्राप्त हुआ। इसी प्रकार श्वेता पुसदेकर, लता कुरोढे ने भी अपने विचार व्यक्त किये। छात्राओं को उच्च अंक प्राप्त करने पर शील्ड एवं प्रमाण पत्र देकर सनमानित किया। समिति सदस्य छाया वाडीवे, सूरज मांडवे कार्यक्रम का संचालन ज्योत्सना पात्रिकर ने किया एवं समापण संस्था अध्यक्ष धर्मराज माडंवे इनके द्वारा किया गया।

Published on:
12 Mar 2020 11:44 pm
Also Read
View All