
छिंदवाड़ा/पांढुर्ना. भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम ने इंग्लैड में संपन्न हुए दिव्यांग क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में इंग्लैड को उसी के सरजमीं पर 36 रनों से हरा दिया। फाइनल में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाएं। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम मात्र 144 रन पर ऑलआउट हो गई। इस मैच में विकासखंड के ग्राम तिगांव में रहने वाले रामदास राउत क बेटे गुरूदास जो टीम के कप्तान है ने शानदार प्रदर्शन किया भारत सेमीफाइनल मैच में पाकिस्तान को पराजित कर फाइनल में पहुंची थी। भारत के फाइनल मैच में जीतने की खुशी में तिगांव में गुरूदास के परिवार और मित्रों ने पटाखें फोडक़र जीत का जश्न मनाया। इस टूर्नामेंट की जीत की खबरें पांढुर्ना के साथ ही जिले के सोशल मीडिया पर भी छा गई और सभी टीम के कप्तान गुरूदास को बधाई देते हुए इस गौरान्वित कर देने वाले पल बता रहे हैं।