एमआर यूनियन की नई कार्यकारिणी का गठन

वार्षिक अधिवेशन में जुटे संगठन से जुड़े सदस्य

less than 1 minute read
Aug 28, 2016
chhindwara
छिंदवाड़ा. मध्यप्रदेश एमआर एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन टाउन हाल में रविवार को हुआ। इसमें नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। अधिवेशन के प्रारंभ में अध्यक्ष अजय पांडे ने वर्ष 2015-16 का लेखाजोखा प्रस्तुत किया। अधिवेशन में वरिष्ठ सदस्य और संरक्षकों ने मार्गदर्शन दिया और मेनेजमेंट की कार्यप्रणाली पर चर्चा कर उपायों पर चर्चा की।

वरिष्ठ सदस्य और संरक्षक देवेश बलवापुरी, प्रमोद पाठक, रंजीत मिश्रा, कुंदन सिंह, नरेश सदाफल, अनूप जोसेफ ने अपनी बात सदस्यों के सामने रखी। नई कार्यकारणी का गठन भी किया गया।

इसमें धमेंद्र साहू अध्यक्ष, इंद्रजीत भावरकर, शिव बेलवंशी, पवन उपाध्याय उपाध्यक्ष बनाए गए। सचिव अनुज चौकसे, सहसचिव प्रवीण सोनी, धीरज सिंह और धनंजय बुनकर, कोषाध्यक्ष अजय पांडे , सहकोषाध्यक्ष चंदनसिंह को बनाया गया। कार्यकारणी में नंदू निर्मलकर, राधेश्याम शर्मा, अखिलेश मिश्रा, यशवंत मालवीय, नारायण चौबे, महेश राठौर, कपिल पांउे, शिवपाल ठाकुर चुने गए।
Published on:
28 Aug 2016 07:05 pm
Also Read
View All