बलिदान दिवस मनाएगी महासभा

देश की आजादी के लिए जान न्यौछावर करने वाले गोंड राजा महाराजा शंकर शाह और उनके पुत्र कुंवर रघुनाथ शाह का बलिदान दिवस गोंडवाना महासभा मनाएगी।

less than 1 minute read
Sep 14, 2016
protest
छिंदवाड़ा.
देश की आजादी के लिए जान न्यौछावर करने वाले गोंड राजा महाराजा शंकर शाह और उनके पुत्र कुंवर रघुनाथ शाह का बलिदान दिवस गोंडवाना महासभा मनाएगी। यह कार्यक्रम 18 सितंबर को इमलीखेड़ा चौक में मनाया जाएगा। इस मौके पर गोंडी धर्माचार्य शंकरदयाल इरपाची, दादा फूलचंद सल्लाम विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।


महासभा के जिला अध्यक्ष प्रहलादसिंह कुसरे और युवा फ्रंट के जिला अध्यक्ष कमलेश धुर्वे ने बताया कि सुबह 10 बजे रानी दुर्गावती चौक पर माल्यार्पण करने के बाद सभी कार्यकर्ता इमलीखेड़ा पहुंचेंगे। वहां आयोजन के बाद एक रैली चंदनगांव होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचेगी। यहां महासभा 11 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन देगी। कार्यक्रम में अनेक संगठन से जुड़े महिला पुरुष, युवा और गोंडी धर्म प्रचारक उपस्थित रहेंगे।

Published on:
14 Sept 2016 05:21 pm
Also Read
View All