पौधे 6 इंच से साढ़े 3 फुट तक ऊंचाई के थे, जिन पर फूल और डोडे लगे हुए थे। आरोपी दशरथ पुत्र रामकरण प्रजापत मौके से फरार हो गया।
साहवा. स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र के गांव भाड़ंग में अफीम (Opium) की अवैध खेती के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक घर की चारदीवारी में लगे 65 अफीम के पौधे बरामद किए। थानाधिकारी शंकर लाल भारी ने बताया कि एएसआई शिव भगवान सिद्ध, कांस्टेबल सुरेंद्र, रामसुख, रविंद्र कुमार और महिला कांस्टेबल विनोद के नेतृत्व में तलाशी ली गई।
पौधे 6 इंच से साढ़े 3 फुट तक ऊंचाई के थे, जिन पर फूल और डोडे लगे हुए थे। आरोपी दशरथ पुत्र रामकरण प्रजापत मौके से फरार हो गया। मामले में एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। जांच सतपाल बिश्नोई कर रहे हैं। करीब 2-3 वर्ष पहले भी साहवा में इसी तरह अफीम की खेती का मामला दर्ज किया गया था।