जिला श्रम कल्याण कार्यालय में सोमवार को श्रम अधिकारी रतनेश शर्मा व भाजयुमो के कुछ पदाधिकारियों से झड़प हो गई।
जिला श्रम कल्याण कार्यालय में सोमवार को श्रम अधिकारी रतनेश शर्मा व भाजयुमो के कुछ पदाधिकारियों से झड़प हो गई। इस बात को लेकर श्रम अधिकारी ने श्रम कल्याण विभाग जयपुर को पत्र लिखकर चूरू में कार्य नहीं करने के लिए कहा है। जानकारी के मुताबिक कुछ पदाधिकारी किसी काम लेकर श्रम विभाग में गए थे जिसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया।
बुधवार को बीकानेर अतिरिक्त श्रम आयुक्त पीपी शर्मा मंगलवार को चूरू पुहंचकर श्रम अधिकारी व भाजयुमो कार्यकर्ताओं से वार्ता की। दोनों पक्ष कार्य में सहयोग करने पर सहमत हो गए। आयुक्त ने बताया कि श्रम अधिकारी ने भावात्मक रूप से चूरू में कार्य नहीं करने के लिए पत्र लिखा था लेकिन उनका पत्र स्वीकार नहीं किया गया।
इधर भाजयुमो के महामंत्री अमजद तुगलक ने बताया कि वार्ता के बाद सहमति बन गई। वहीं भाजयुमो के पूर्व नगर अध्यक्ष भंवरलाल गुर्जर ने बताया कि श्रम अधिकारी एक बालिका की आवेदन फाइल को बार-बार निरस्त कर रहे थे। इस काम के लिए गया था लेकिन वे आवेश में आ गए। यदि गरीब जनता का काम नहीं होगा तो एक नहीं दस बार अधिकारियों के पास जाएंगे। श्रम अधिकारी ने बताया कि कुछ लोग अनावश्यक काम के लिए दबाव बनाते हैं। इसकी वजह से उन्होंने पत्र लिखा था।