क्रिकेट

केएल राहुल समेत ये चार क्रिकेटर आज मना रहे पहला करवा चौथ, पत्नियों ने की ये खास तैयारी

केएल राहुल समेत चार क्रिकेटर ऐसे हैं, जिनकी शादी इसी साल हुई है। ये क्रिकेटर्स आज अपनी पहली करवा चौथ मना रहे हैं। आपको बताते हैं उन क्रिकेटर्स के बारे में जो आज अपना पहला करवा चौथ मना रहे हैं।

2 min read
kl-rahul-and-athiya-shetty.jpg
केएल राहुल समेत ये चार क्रिकेटर आज मना रहे पहला करवा चौथ।

देशभर में आज करवा चौथ का त्‍योहार मनाया जा रहा है। विवाहित महिलाएं आज के दिन अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती और और रात को चांद का दीदार कर व्रत खोलती हैं। भारतीय टीम के कुछ खिलाडि़यों के लिए करवा चौथ बेहद खास है, क्‍योंकि वे आज अपना पहला करवाचौथ मना रहे हैं। इनमें केएल राहुल समेत चार क्रिकेटर शामिल हैं, जो इसी साल शादी के बंधन में बंधे हैं। आइये जानते हैं इन खिलाडि़यों के बारे में और इनकी पत्नियों ने क्‍या खास तैयारी की है।


केएल राहुल और आथिया शेट्टी

केएल राहुल और अथिया शेट्टी इसी साल 23 जनवरी को शादी के बंधन में बंधे हैं। ये कपल मुंबई में ही रहता है। केएल राहुल भी आजकल मुंबई में ही हैं, क्‍योंकि भारत का अगला मैच 2 नवंबर को मुंबई के वानखेड़े स्‍टेडियम में खेला जाएगा। इसलिए आथिया शेट्टी ने अपने पहले करवाचौथ के लिए खास तैयारी की है और केएल के लिए करवा चौथ का व्रत भी रखा है।

शार्दुल ठाकुर और मिताली पारुलकर


ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर ने भी इसी साल 27 फरवरी को मित्ताली पारुलकर के साथ सात फेरे लिए हैं। ये परिवार भी मुंबई में ही रहता है और ठाकुर भी टीम इंडिया के साथ मुंबई में ही हैं। मिताली ने भी शार्दुल ठाकुर के लिए करवा चौथ का व्रत रखा है और हाथों में उनके नाम की मेहंदी भी रचाई है।

अक्षर पटेल और मेहा


अक्षर पटेल और मेहा ने भी इसी साल 26 जनवरी को वडोदरा में शादी की थी। अक्षर पटेल भी पहले वर्ल्ड कप 2023 स्क्वॉड का हिस्सा थे, लेकिन टूर्नामेंट से ठीक पहले चोटिल होने के चलते उन्हें बाहर होना पड़ा। फिलहाल पटेल फिट हैं और घरेलू क्रिकेट भी खेल रहे हैं। मेहा ने आज उनके लिए करवा चौथ का व्रत रखा है।

ऋतुराज गायकवाड़ और उत्कर्षा पवार


एशियन गेम्‍स में भारत को खिताब जिताने वाले ऋतुराज गायकवाड़ ने भी 3 जून 2023 को उत्‍कर्षा पवार संग शादी की थी। उत्कर्षा पवार भी क्रिकेटर हैं। उत्कर्षा ने आज ऋतुराज के लिए पहला करवा चौथ का व्रत रखा है और अपने हाथों में ऋतुराज के नाम की मेहंदी भी रचाई है।

Published on:
01 Nov 2023 09:47 am