क्राइम

पंजाब: अमृतसर के निरंकारी भवन में धमाका, दो बाइकसवारों ने ग्रेनेड से किया हमला, तीन लोगों की मौत

अमृतसर के धार्मिक डेरे में बम ब्लास्ट, तीन लोगों की मौत, 10 लोग घायल हो गए हैं।
2 min read
• •
Updated: 18 Nov 2018, 1:39 PM IST
Punjab
जम्मू कश्मीर: अज्ञात बंदूकदारियों ने 3 नागरिकों को किया अगवा

अमतृसर। पंजाब के अमृतसर शहर में बड़ी घटना हुई है। यहां के राजासांसी में धमाका हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ लोगों ने धार्मिक डेरे में विस्फोटक फेंक दिया। बाइक सवार दो लोगों ने ग्रेनेड से हमला किया। धमाके में तीन लोगों के मारे जाने की खबर हैं। वहीं दस लोग घायल हो गए हैं। विस्फोट निरंकारी भवन में हुआ। धमाके के बाद पूरे इलाके की नाकाबंदी कर दी गई है। पंजाब से सटे राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है। बता दें की अमृतसर में पहले ही अलर्ट घोषित किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी कहा जा रहा है कि इस हमले के पीछे विदेश में बैठे लोग हो सकते हैं। कट्टरपंथियों पर उनपर शक जताया जा रहा है।

दिल्ली में हाई अलर्ट जारी

इस धमाके के बाद दिल्ली में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। दिल्ली के कई इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कई जगहों पर आने जानें वालों पर नजर रखी जा रही है।

अलर्ट जारी हुआ

आपको बता दें कि खुफिया एजेंसी ने गुरुवार को पंजाब पुलिस को आतंकियों के गतिविधियों के बारे में जानकारी मुहैया कराई थी। खुफिया एजेंसिंयों ने पंजाब पुलिस को लेटर जारी कर वहां पर जैश-ए-मोहम्मद के आधा दर्जन आतंकियों के छिपे होने की आशंका जाहिर की थी। उसके बाद से पंजाब पुलिस ने जरूरी कदम उठाए हैं। अब जानकारी ये मिली है कि जैश ए मोहम्‍मद के आतंकी जाकिर मूसा को अमृतसर में देखा गया

ISIS के नक्शे कदम पर आतंकी

जम्मू कश्मीर में आतंकवादी अब कायरना हरकतें कर रहे हैं। नागरिकों को दिल में खौफ पैदा करने के लिए वहशीपन पर उतर आए हैं। आतंकियों ने पुलिसकर्मी के बाद अब आम नागरिकों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है। आतंकी कुख्यात ISIS के तर्ज पर लगातार नागरिकों का अपहरण कर उनकी जान ले रहे हैं। रविवार को भी एक और नागरिक को आतंकियों ने अगवा कर लिया। शोपियां जिले के मीमेंदर गांव से इस युवा को अगवा किया गया है। बता दें कि पिछले तीन दिन में आतंकियों ने सात नागरिकों का अपहरण किया जब कि दो नागरिकों को बेरहमी से मार डाला।

Updated on:
18 Nov 2018, 1:39 PM IST
Published on: