क्राइम

CM कमलनाथ के भतीजे की कंपनी पर आईटी रेड, पकड़ी गई 1,350 करोड़ की कर चोरी

खुफिया जानकारी के आधार पर आईटी अधिकारियों ने मारे छापे सौर ऊर्जा के क्षेत्र में काम करती है कमलनाथ के भतीजे की कंपनी सीएम के भतीजे का लिंक ऑगस्‍ता वेस्‍टलैंड सौदे से भी जुड़ा है

less than 1 minute read
Apr 23, 2019
IT raids
CM कमलनाथ के भतीजे की कंपनी पर आईटी रेड, पकड़ी गई 1,350 करोड़ की कर चोरी

नई दिल्‍ली। मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री कमलनाथ के भतीजे की कंपनी हिंदुस्तान पावर प्रोजेक्ट्स पर आयकर (आईटी) विभाग के अधिकारियों ने छापे मारकर सैकड़ों करोड़ रुपए की कर चोरी का खुलासा किया है। आईटी तलाशी के दौरान 1,350 करोड़ रुपए से अधिक की कर चोरी पकड़ी गई है। बता दें कि यह कंपनी सौर ऊर्जा क्षेत्र में काम करती है।

आईटी अधिकारियों को मिली थी खुफिया जानकारी

आईटी छापे के बारे में केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने कहा है कि यह छापे सात अप्रैल को दिल्ली-एनसीआर, भोपाल, इंदौर और गोवा स्थित ठिकानों पर मारे गए थे। आयकर (अन्वेषण) महानिदेशालय ने विश्‍वस्‍त सूचना के आधार पर छापे मारे। अन्‍वेषण विभाग को सूचना मिली थी कि कंपनी में बड़े पैमाने पर बिना हिसाब-किताब वाली संपत्ति का लेन-देन होता है। हालांकि सीबीडीटी ने अपने बयान में कंपनी या किसी प्रभावी व्‍यक्ति का नाम नहीं लिया है।

9 करोड़ रुपए का भुगतान

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों ने अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर सौदा घोटाले की जांच के दौरान भी राहुल पुरी से पूछताछ की थी। आईटी छापे के दौरान गैर कानूनी तरीके से संपत्ति की खरीद के लिए 9 करोड़ रुपए के भुगतान का भी पता चला है। इसके अलावा आईटी अधिकारियों ने 3 करोड़ रुपए की बेहिसाब संपत्ति भी जब्त की है।

Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download patrika Hindi News App.

Published on:
23 Apr 2019 12:03 pm