क्राइम

जम्मू कश्मीर: बांदीपोरा में बेटी से रेप करने वाला पिता गिरफ्तार

बांदीपोरा में पिता ही बन गया बेटी के लिए हैवान अपनी ही मासूम बेटी से करता था बलात्कर सदमे में आकर लड़की ने कर ली खुदकुशी
less than 1 minute read
Apr 13, 2019
Jammu kashmir
जम्मू कश्मीर: अपनी ही बेटी से बार बार रेप करता रहा पिता, लड़की ने जहर खाकर दी जान

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा से मानवता को शर्मसार कर वाली एक घटना सामने आई है। यहां एक पिता ने अपनी बेटी दुष्कर्म कर दिया। पिता द्वारा दुष्कर्म किए जाने से आहत लड़की ने शनिवार को आत्महत्या कर ली। पुलिलस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जगह खाने से हुई मौत: पुलिस

स्थानीय पुलिस ने बताया कि बांदीपोरा के अरगाम इलाके की निवासी लड़की ने जहर खा लिया। पुलिस ने आगे बताया कि आनन फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके और उसकी मौत हो गई।

'सालों से बलात्कार कर रहा था पिता'

मृतक लड़की की छोटी बहन की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार उसका पिता उसके साथ सालों से बलात्कार कर रहा था। लेकिन वह मारे जाने के डर से इसे किसी से कहने में असमर्थ थी। इस सदमे को उसकी बहन बर्दाश्त नहीं कर सकी और मौत को गले लगा लिया।

आरोपी पिता गिरफ्तार

पुलिस ने कहा कि संबंधित पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज होने के तत्काल बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। हमने इस जघन्य अपराध के सभी तथ्यों को जानने के लिए जांच शुरू कर दी है।

Crime से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर

Updated on:
13 Apr 2019 09:36 pm
Published on:
13 Apr 2019 09:36 pm