क्राइम

लोकसभा चुनाव 2019: प्रचार के दौरान रांची की मेयर आशा लकड़ा पर जानलेवा हमला

BJP चुनाव प्रचार के लिए राजमहल पहुंची रांची की मेयर आशा लकड़ा पर जानलेवा हमला। यह घटना पाकुडिया प्रखंड स्थित कुलहिंदरी पंचायत के मोहनपुर गांव की है। यहां लाठी-डंडे और हथियारों से लैस झामुमो के कार्यकर्ताओं ने मेयर पर हमला बोल दिया।
2 min read
May 15, 2019
loksabha election 2019
लोकसभा चुनाव 2019: प्रचार के दौरान रांची की मेयर आशा लकड़ा पर जानलेवा हमला

नई दिल्ली।लोकसभा चुनाव में बीच झारखंड की राजधानी रांची से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां भारतीय जनता पार्टी के चुनाव प्रचार के लिए राजमहल पहुंची रांची की मेयर आशा लकड़ा पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। हालांकि हमले में आशा बाल-बाल बच गईं। जानकारी के अनुसार यह घटना पाकुडिया प्रखंड स्थित कुलहिंदरी पंचायत के मोहनपुर गांव की है। यहां लाठी-डंडे और हथियारों से लैस झामुमो के कार्यकर्ताओं ने मेयर पर हमला बोल दिया। मेयर आशा उस समय गांव वालों के साथ बैठक कर रहीं थीं। तभी अचानक झामुमो कार्यकर्ता वहां पहुंचे और उन लाठी-डंडों से हल्ला बोल दिया।

गाड़ी को आग के हवाले करना चाहते थे हमलावर

जानकारी के अनुसार तभी मौके की नजाकत को देखते हुए मेयर ने अपने समर्थकों के साथ गांव से बाहर निकलने का प्रयास किया। वहीं, भाजपा कार्यकर्ताओं ने हमलावरों का विरोध करते हुए मेयर को बामुश्किल उनके चंगुल से सुरक्षित बाहर निकाला। घटना के बाद मेयर आशा लकड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि हमलावर उनकी गाड़ी को आग के हवाले करना चाहते थे। यही वजह है कि हमलावरों की मंशा भांपते हुए उन्होंने अपने ड्राइवर को तेज गति से गाड़ी चलाने को कहा, लेकिन हमलावर कई किलोमीटर तक उनका पीछा करते रहे।

पार्टी हाईकमान को जानकारी दी

आशा लकड़ा के अनुसार यह केवल संयोग ही था कि इस हमले में किसी तरह उनकी जान बच गई। मेयर ने घटना की पूरी जानकारी पार्टी हाईकमान को दे दी है। आशा लकड़ा ने बताया कि झामुमो कार्यकर्ता संताल परगना में कड़ी हार की संभावना से आपा खो बैठै हैं। यही कारण है कि बौखलाहट के चलते हिंसा पर उतारू हो गए हैं।

Published on:
15 May 2019 09:47 am