क्राइम

बेतिया में 10 साल की बच्ची से चलती कार में गैंगरेप, बाजार से अगवा कर दिया वारदात को अंजाम

मासूम से चलती कार में गैंगरेप करने के बाद मनचलों ने बच्ची को शहर के एक पेट्रोल पंप के पास फेंक दिया था।
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Jan 2019, 6:19 PM IST
Minor Girl Kidnapped
बेतिया में 10 साल की बच्ची से चलती कार में गैंगरेप, बाजार से अगवा कर दिया वारदात को अंजाम

नई दिल्ली।बिहार के पश्चिमी चंपारण से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां 10 साल की एक बच्ची को अगवा कर उसके साथ कार में गैंगरेप की वारदात का खुलासा होने से सनसनी मच गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आनन फानन में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

चलती कार में बच्ची से गैंगरेप

पुलिस ने बताया कि रविवार की शाम एक 10 साल की एक लड़की को अगवा हुई। वह बड़ी बहन इलाज कराने के लिए स्टेशन चौक के पास एक डॉक्टर के पास लेकर गई थी। वहां से निकलने के बाद दोनों बहनें एक दुकान के पास खड़ी थी। उस समय एक कार में सवार दो मनचले पहुंचे। उनमें से एक पहले बड़ी बहन को साथ चलने के लिए कहा। जब उसने इनकार किया, तब मनचले ने छोटी बहन को जबरदस्ती अपनी कार में बैठाकर ले गए।

पुलिस ने बरामद की कार

पीड़ित बच्ची का कहना है कि मैनाटाड़ रोड पर सुनसान जगह पर कार खड़ी कर दोनों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और चार घंटे के बाद उसे सुनसान सड़क पर उतारकर फरार हो गए।

गैंगरेप के दोनों आरोपी गिरफ्तार

मुफस्सिल थाना के प्रभारी श्रीराम सिंह ने सोमवार को बताया कि आरोपी युवक की पीड़िता की बड़ी बहन से पहले से जान-पहचान थी। दोनों आरोपी सद्दाम हुसैन व फरमान खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता को इलाज के लिए एमजेके कॉलेज अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, जहां उसकी हालत सामान्य बनी हुई है। पीड़िता नरकटियागंज की रहने वाली है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद कर ली है और मामले की जांच में जुटी है।

Published on:
Also Read
View All