क्राइम

पंजाब: पिता ने दोस्त के साथ मिलकर किया बेटी का रेप, प्रेग्नेंट होने पर हुआ खुलासा

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आरोप है कि लड़क्ी के साथ उसके पिता और पिता के दोस्त ने कई बार दुष्कर्म किया।

2 min read
Dec 22, 2018
पंजाब: पिता ने दोस्त के साथ मिलकर किया बेटी का रेप, प्रेग्नेंट होने पर हुआ खुलासा

नई दिल्ली। पंजाब के रूपनगर से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 17 साल की लड़की ने अपने पिता और उसके दोस्त पर यौन शौषण का आरोप लगाया है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आरोप है कि लड़क्ी के साथ उसके पिता और पिता के दोस्त ने कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, सिविल लाइंस थाने के इंस्पेक्टर भरत भूषण ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित लड़की सात माह की गर्भवती है।

घटना का खुलासा तब हुआ लड़की के गर्भवती होने के बाद

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह मामल पंजाब के रूपनगर के एक गांव का है। यहां पीड़ित लड़की अपने पिता के साथ रहती थी। घटना का खुलासा तब हुआ लड़की के गर्भवती होने के बाद एक महिला एवं बाल संगठन की कार्यकर्ता ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना के बाद हरकत में आई पुलिस ने तत्काल लड़की का मेडिकल टेस्ट कराया। मेडिकल चेकअप में पीड़िता सात माह की गर्भवती बताई गई है। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। इसके साथ ही आरोपियों को गिरफ्तारी के लिए पुलिस उनके ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

सात साल से लेकर उम्रकैद तक की सजा

जानकारी के अनुसार पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) कानून और आईपीसी की धारा 376 (रेप) समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। कानून के जानकारों के अनुसर पॉक्सो कानून के तहत दुष्कर्म का दोषी पाए जाने पर अपराधी सात साल से लेकर उम्रकैद तक की सजा का प्रावधान है।

Published on:
22 Dec 2018 02:28 pm
Also Read
View All