दमोह

किन्नर बनकर घूमता था मोहन, किन्नरों ने भरे बाजार में कपड़े उताकर लोगों को दिखाया ये है फर्जी

दमोह में असली किन्नरों ने मोहन को किया बेनकाब
2 min read
Jul 27, 2019
fake transgender

दमोह .मध्यप्रदेश के दमोह शहर ( damoh news ) स्थित टॉकीज चौराहे पर उस वक्त सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। जब किन्नरों ( transgender ) का एक समूह आपस में लड़ रहे हैं। दरअसल, कुछ किन्नर एक व्यक्ति को पकड़े हुए थे और लोगों को बता रहे थे कि ये नकली है। किन्नर समूह के लोगों को दमोह शहर में यह बदनाम कर रहा है। लोगों को सबूत देने के लिए किन्नरों का एक ग्रुप ने नकली किन्नर बने व्यक्ति के कपड़े उतार दिए।

साथ ही वहां मौजूद लोगों को दिखाया कि ये नकली है। इसके बच्चे और पत्नी हैं। लेकिन यह किन्नर बनकर शहर में उगवानी करते हैं। जिस किन्नर को नकली बता रहे हैं, उसका नाम मोहन है। उसके बार में लोगों ने शिकायत की थी, तभी सब्बो किन्नर और उसके लोग उसे ढूंढ रहे थे। शनिवार के दिन नकली किन्नर टॉकीज तिराहा पर मिल गया। जिसकी असली किन्नरों ने धुनाई कर दी।

इस मौके पर मौजूद बहार किन्नर का कहना था कि उनके नाम पर नकली किन्नर कमाई कर रही है, जिसकी रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराएंगे। मोहन नामक किन्नर शादीशुदा होने के बाद भी अवैध कमाई कर रहा था।

बताया जा रहा है कि इस इलाके में नकली किन्नरों का एक गिरोह सक्रिय है। जो खुद को किन्नर बताकर उगवानी करते हैं। जिस नकली किन्नर को पकड़ गया वह सागर के किसी और व्यक्ति का नाम ले रहा था। वहीं, आरोपी मोहन को पुलिस किन्नरों ने पुलिस के हवाले कर दिया।

Published on:
27 Jul 2019 06:57 pm