दतिया

गौ-सेवा ही हमारा परम कर्तव्य

नगर के मुख्य मार्गो से निकाली गई जागरूकता रैली  

less than 1 minute read
Aug 22, 2023
गौ-सेवा ही हमारा परम कर्तव्य

गौ-सेवा ही हमारा परम कर्तव्य
भाण्डेर। भारतीय सामाजिक सुरक्षा संगठन के द्वारा जन-जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली नगर के मुख्य मार्गो से निकाली गई। रैली में शामिल बच्चे हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर चल रहे थे।

जन जागरूकता रैली नगर के श्रीराम वाटिका से प्रारंभ हुई जो कि नगर के राजमाता चौराहा, पानी की टंकी, खटकयानी मोहल्ला, घटिया बाजार, पटेल चौराहा, तहसील से होते हुए श्रीराम वाटिका पहुंचकर संपन्न हुई। रैली में शामिल बच्चे गौ-सेवा ही हमारा परम कर्तव्य, प्रकृति बचाओ देश बचाओ, नारी के सम्मान में भारतीय सामाजिक सुरक्षा मैदान में, बहिन-बेटियों को पढ़ाएं और आगे बढ़ाएं समेत अन्य नारे लगाते हुए चल रहे थे।

बताया गया है कि जन-जागरूकता रैली का उद्देश्य नगर व जिले की जनता को सामाजिक कार्यो के प्रति जागरूक करना है। जिससे नारी सुरक्षा, गौ सेवा, गरीबों की मदद करना, पर्यावरण सुरक्षा, गरीबों व कमजोर वर्ग के हितों के लिए लडऩा जैसे अन्य सभी सामाजिक समस्याओं में बोलना व बढ़ चढकऱ हिस्सा लेना है। जागरूकता रैली में संगठन के पदादिकारी व सदस्यगण एवं बच्चे शामिल रहे।

Published on:
22 Aug 2023 12:19 pm
Also Read
View All