दतिया

मासिक धर्म चक्र के मिथकों की समझ जरूरी

महिलाओं को नि:शुल्क सैनिटरी पैड किए वितरित  

less than 1 minute read
Mar 02, 2023
मासिक धर्म चक्र के मिथकों की समझ जरूरी

मासिक धर्म चक्र के मिथकों की समझ जरूरी

दतिया। जवाहर नवोदय विद्यालय बीकर की पेस सेटिंग एक्टिविटी के तत्वावधान में महिला स्वास्थ्य और स्वच्छता पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर, नि:शुल्क परामर्श, जांच, दवाइयां वितरित की गई। साथ ही नि:शुल्क सैनिटरी पैड भी वितरित किए गए।

कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. मधुवाला गुप्ता तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य राकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे। तथा समाजसेवी डॉ. राजू त्यागी मंचासीन रहे। कार्यक्रम के प्रारंभ में प्राचार्य त्रिपाठी ने कहा कि पेस सेटिंग एक्टिविटी, नवोदय विद्यालय का एक मूल उद्देश्य है। वहीं कार्यक्रम प्रभारी रविकांत मिश्रा ने महिलाओं के स्वास्थ्य से संबंधित प्रमुख कारकों के बारे में बताया। मुख्यअतिथि डॉ. गुप्ता ने महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपस्थित महिलाओं के बीच मासिक धर्म स्वास्थ्य के लिए जागरूकता और सहानुभूति पैदा की और मासिक धर्म चक्र के शरीर विज्ञआन, पोषण, व्यायाम और मिथकों की समझ विकसित की। बताया गया है कि विद्यालय के पेस सेटिंग एक्टिविटी के तहत चार गांव बीकर, बहादुरपुर, कुसौली, डेरा गंधारी एवं शहर के दो वार्ड 34 एवं 32 को महिलाओं को स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूक करने एवं नि:शुल्क सेनेट्री पेड वितरण करने के लिए गोद लिया गया है। इस दौरान वार्ड क्रमांक 34 के आंगनबाड़ी केन्द्र पर महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें सेनेटरी पैड वितरित किए गए। इस अवसर पर वार्ड 34 पार्षद पूनम मानसिंह कुशवाहा, सिविल सर्जन डॉ. केसी राठौर, डॉ. अनिल अर्गल, नीलम कुशवाहा, रजनी श्रीवास्तव, उर्मिला वर्मा समेत सैनिटरी पैड यूनिट प्रभारी नीतू सिंह, प्रतिभा कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।

Published on:
02 Mar 2023 12:22 pm
Also Read
View All