दतिया

समस्याओं को लेकर क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठी महिलाएं

धरना प्रदर्शन का आज 12वां दिन  

less than 1 minute read
Aug 22, 2023
समस्याओं को लेकर क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठी महिलाएं

समस्याओं को लेकर क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठी महिलाएं
इंदरगढ़। नगर के ग्वालियर रोड पर पुरानी तहसील के पास किसान संगठन द्वारा गरीब मजदूर वर्ग के लोगों की समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। धरना सोमवार को 12वें दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर उनकी समस्याओं को जानने कोई अधिकारी न पहुंचने पर महिलाओं ने क्रमिक भूख हड़ताल शुरू की है। क्रमिक भूख हड़ताल पर सोमवार को निशा खान, गुड्डी केवट, जाहिदा खान, भूरी करण बैठी हुई है।

क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठी महिलाओं का कहना है कि हमें शासन की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है और रहने के लिए जगह भी नहीं है। 12 दिनों से धरना दिया जा रहा है। लेकिन समस्याओं को जानने के लिए शासन-प्रशासन की ओर से कोई नहीं आया और शासन प्रशासन ने अगर हमारी मांगो पर विचार नहीं किया तो इससे बड़ा उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। क्रमिक भूख हड़ताल स्थल पर मौजूद किसान सभा के नेता रशीद खान ने कहा कि हम लाल झंडे वाले कानून के दायरे में रहकर सत्ताधारी लोगों को एवं शासकीय अधिकारियों को संविधान के दायरे में रहकर लोकतंत्र के हिसाब से आंदोलन करते हैं और यह भाषा जब समझते नहीं है तो फिर कानूनी तौर पर इनके ऊपर कानून को ध्यान में रखते हुए एवं जनता की समस्याओं को समझते हुए इनको कानून पर चलना सिखाना भी जानते हैं।

वहीं धरना का नेतृत्व कर रहे कामरेड रहमत खान का कहना है कि वह मुख्यमंत्री के आगमन पर काला दिवस के रूप में मनाएंगे। इस मौके पर पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष प्रेम सिंह माहौर आदि उपस्थित रहे।

Published on:
22 Aug 2023 12:06 pm
Also Read
View All