देवास

प्लास्टिक बैग फैक्ट्री में भीषण आग, चपेट में आए 2 लोग बुरी तरह झुलसे

फैक्ट्री में प्लास्टिक अधिक होने के कारण देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

2 min read
प्लास्टिक बैग फैक्ट्री में भीषण आग, चपेट में आए 2 लोग बुरी तरह झुलसे

मध्य प्रदेश के देवास जिले से बड़ी आगजनी का मामला सामने आया है। आपको बता दें कि, जिले के अंतर्गत आने वाले औद्योगिक इलाके में स्थित एक प्लास्टिक दाने से पैकेजिंग मटेरियल थैली बनाने वाली फैक्ट्री में भीषम आग लग गई। हालाकि, फैक्ट्री में आग लगने का कारण अबतक अज्ञात है। लेकिन, फैक्ट्री में प्लास्टिक अधिक होने के कारण देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। वही इस आग की चपेट में आने से दो लोग बुरी तरह से झुलस गए, जिन्हें तत्काल ही जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।

आपको बता दें कि, देवास शहर से सटे औद्योगिक इलाके में स्थित रालीन पॉलीमर्स नामक प्लास्टिक दाने से पैकेजिंग मटेरियल थैली बनाने वाली फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते भीषण रूप धारण कर लिया, जिसकी चपेट में आने से यहां बना सभी सामना और मशीनरी धू - धू कर जलने लगी। घटना की जानकारी तत्काल ही औधोगिक थाना पुलिस और नगर निगम की फायर ब्रिगेड टीम को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, लेकिन तबतक आग की चपेट में आने से अंदर रखा सारा कच्चा और तैयार माल जलकर खाक हो चुका था। साथ ही, मशीनरी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई हैं।


मामले की जांच में जुटी पुलिस

आग की भीषणता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि, आग लगने से कंपनी का बिल्डिंग स्ट्रक्चर भी डैमेज हो गया है। भयंकर आग और धुएं के उठने से दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने पर काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। फिलहाल, आग लगने का कारण अबतक स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है।

Published on:
30 Apr 2023 03:33 pm
Also Read
View All