देवास

तीन सड़क हादसे : बुजुर्ग सहित दो लोगों की मौत, आधा दर्जन घायल

एबी रोड पर पिपल्या सड़क, चौपाल सागर के समीप व पीपलरावां क्षेत्र में हुए थे हादसे
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Sep 2022, 5:05 PM IST
Accident File Photo
Accident File Photo

देवास। एबी रोड पर दो अलग-अलग जगह व पीपलरावां क्षेत्र में हुए एक सड$क हादसे में एक बुजुर्ग सहित दो लोगों की मौत हो गई। वहीं करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। एबी रोड पर टोंककला चौकी क्षेत्र के पिपल्यासड$क, औद्योगिक थाना क्षेत्र में देवास-शिप्रा के बीच चौपाल सागर के समीप व पीपलरावां में हादसे हुए हैं।
पुलिस के अनुसार शनिवार रात को एबी रोड पर पिपल्यासड$क में पैदल जा रहे एक युवक को बाइक सवार दो लोगों ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक सहित बाइक सवार भी घायल हुए। बाद में युवक को गंभीर हालत में देवास से प्राथमिक उपचार कर इंदौर रैफर कर दिया गया जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। टोंककला चौकी प्रभारी विजेंद्रङ्क्षसह सोलंकी ने बताया मृतक का नाम विशाल पटेल (25) निवासी पिपल्यासड$क सामने आया है, इंदौर से मर्ग डायरी आने के बाद असल कायमी कर जांच प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

उधर पीपलरावां में बाइक से खेत पर अपने पोते के साथ जा रहे बुजुर्ग की टक्कर एक अन्य बाइक से हो गई। हादसे में पोते को कम चोट आई लेकिन बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार अंबाराम यादव (75) की मौत हुई है। हादसा रविवार दोपहर बस स्टैंड पीपलरावां से आगे होने की जानकारी सामने आई है। शाम को पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल कोतवाली पुलिस ने शून्य पर मर्ग कायम किया है जिसे जांच के लिए पीपलरावां थाने भेजा जाएगा। उधर एबी रोड पर देवास-शिप्रा के बीच चौपाल सागर के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवक घायल हो गए। घायल दीपक व मनोहर निवासी ग्राम बरलाईजागीर को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उपचार शुरू हुआ। इसके अलावा एबी रोड पर टोंककला क्षेत्र में भी एक युवक के रविवार शाम को घायल होने की जानकारी सामने आई है।

Published on: