देवास

राज्य व केंद्रीय कृषि मंत्री के मुखौटे को पहनाई लहसुन और प्याज की मालाएं

लहसुन व प्याज के समर्थन मूल्य की मांग को लेकर युवा किसान संगठन ने निकाली किसान बचाओ यात्रा

less than 1 minute read
Sep 04, 2022
राज्य व केंद्रीय कृषि मंत्री के मुखौटे को पहनाई लहसुन और प्याज की मालाएं

देवास। लहसुन व प्याज के समर्थन मूल्य की मांग को लेकर युवा किसान संगठन द्वारा किसान बचाओ यात्रा निकाली गई। युवा किसान संगठन अध्यक्ष रङ्क्षवद्र चौधरी ने कहा कि प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल व केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र ङ्क्षसह तोमर को न तो को दिखाई देता है, न हीं सुनाई देता है, न हीं वे कुछ बोल पाते हैं। वे सिर्फ कठ पुतली बनकर रह गए और किसानों को बर्बाद करने में लगे हुए हैं। फसलों का सही दाम नहीं दिलवा सकते तो पद से त्यागपत्र दे देना चाहिए।

प्रदेश का किसान सड़को पर खड़ा है
प्रदेश के मुखिया को पांच बार कृषि कर्मण अवॉर्ड दिलाया। इसके विपरीत कृषि मंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री की निष्क्रियता के चलते प्रदेश का किसान सड़को पर खड़ा है। अपने खून पसीने से ङ्क्षसचित की गई फसलों को नदी नालों में फेंकने के लिए मजबूर है। 2022 में जब किसानों की आमदनी दुगनी करने का वादा किया गया था अब किसानों के लिए काला वर्ष साबित हो रहा है। युवा किसान संगठन ने लहसुन के लिए 5000 प्रति ङ्क्षक्वटल, प्याज के लिए 2000 प्रति ङ्क्षक्वटल के समर्थन मूल्य की मांग की है। ऐसा न करने की स्थिति में विधानसभा का घेराव किया जाएगा। यात्रा में मुख्य रूप से राजेश पटेल, देवेंद्र चौधरी, प्रकाश जी अकबरपुर, सूर्यपाल ङ्क्षसह ठाकुर, श्याम नारीयाखेड़ा, मांगीलाल पटेल, बाबूलाल पटेल, कपिल फरसपुर, सुनील चौधरी, राहुल चौधरी अजनोद, ओम पाटीदार सहित अन्य सभी क्षेत्र के किसान बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Published on:
04 Sept 2022 05:12 pm
Also Read
View All