धौलपुर

पुराना शहर व नई बसावटों में 240 किमी बिछेगी नई पेयजल पाइप लाइनें

-अमृत 2.0 योजना: 78 करोड़ की लागत से दुरुस्त होगी शहर की पेयजल व्यवस्था -पुराना शहर और नई बसाहटों के 40 हजार लोगों को मिलेगा फायदा -शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सप्लाई को बनाई जाएंगी छह पानी की टंकियांधौलपुर. 78 करोड़ की लागत से शहर की पेयजल व्यवस्था दुरुस्त होगी। जलदाय विभाग इसको लेकर कार्ययोजना […]

3 min read

-अमृत 2.0 योजना: 78 करोड़ की लागत से दुरुस्त होगी शहर की पेयजल व्यवस्था

-पुराना शहर और नई बसाहटों के 40 हजार लोगों को मिलेगा फायदा

-शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सप्लाई को बनाई जाएंगी छह पानी की टंकियांधौलपुर. 78 करोड़ की लागत से शहर की पेयजल व्यवस्था दुरुस्त होगी। जलदाय विभाग इसको लेकर कार्ययोजना पर कार्य कर रहा है। इसका सबसे ज्यादा फायदा पुराना शहर सहित 6 क्षेत्रों में बसी नवीन कालॉनियों के लगभग 40 हजार लोगों को होगा। जहां दोनों जगह मिलाकर 240 किमी की नई पेयजल पाइप लाइन बिछाई जाएगी तो वहीं इन क्षेत्रों में नई 6 पानी की टंकियों का भी निर्माण होगा।

धौलपुर शहर की पेयजल व्यवस्था पिछले सालों से अव्यवस्थित हो चुकी है। जिसका कारण अवैध कनेक्शनों सहित शहर में बिछी सालों पुरानी पेयजल पाइप लाइन हैं। शहर के कई इलाकों में लगभग 80 साल पुरानी पानी की पेयजल लाइनें बिछी हुई हैं, जो अब जर्जर हालत में पहुंच चुकी हैं, लेकिन आने वाले समय में शहरवासियों की यह परेशानियां दूर होने वाली हैं। दरअसल पीएचइडी अमृत 2.0 योजना के तहत 78 करोड़ की लागत से शहर की अव्यवस्थित पेयजल व्यवस्था को सुधारने जा रहा है। विभाग कार्यों को लेकर निविदा प्रक्रिया जारी करेगा। योजना के तहत पुराना शहर में बिछी सालों पुरानी पेयजल पाइप लाइन की जगह नवीन पाइप लाइन बिछाई जाएगी, यह पाइप लाइन 40 किमी तक बिछेगी जिससे क्षेत्र में आ रही गंदे पानी और फ्लो की समस्या दूर होगी। इसके अलावा शहर की अन्यंत्र जगहों पर सालों पुरानी क्षतिग्रस्त हो चुकी पाइप लाइनों को भी बदला जाएगा।

छह टंकियों से दिए जाएंगे 10700 कनेक्शन

योजना के तहत शहर में बसी नवीन कॉलानियों के 40 हजार लोगों को इस योजना का सीधा फायदा पहुंचेगा। विभाग पुरानी छावनी, आशियाना कालोनी, सदर थाना, सोलह खम्भा, तगावली और रीको क्षेत्र में नवीन बसाहटों में 200 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाएगा। इसके अलावा इन्हीं 6 क्षेत्रों में पानी सप्लाई के लिए टंकियों का भी निर्माण किया जाएगा। तगावली में जहां 500 केएल, सोलह खम्भा में 1000 केएल, सदर थाना में 500 केएल, रीको 500 केएल, आशियाना कालोनी 1500 केएल और पुरानी छावनी में 600 केएल की टंकियों का निर्माण होगा। पीएचइडी के अनुसार इन क्षेत्रों में बसी नई कालोनियों में इन टंकियों से 10700 कनेक्शन देकर लगभग 40 हजार लोगों की प्यास बुझाएगा जो अभी तक जुगाड़ तुगाड़ से काम चला रहे हैं।

सागर पाड़ा पर बनेगा 11.5 एमएलडी फिल्टर प्लांट

धौलपुर शहर में वर्तमान समय में 13616 पेयजल कनेक्शन हैं। जिसके तहत प्रतिदिन की पेयजल सप्लाई की बात करें तो 28 एमएलडी पानी की जरूरत पड़ती है, जिसके एवज में जलदाय विभाग 27 एमएलडी पानी की सप्लाई प्रतिदिन करता है। चम्बल से पानी लिफ्ट कर फिल्टर करने दो फिल्टर प्लांट एक 5.4 चंबल पर और दूसरा 9.6, 25 एमएलडी वाटर वक्र्स पर स्थिति है। अमृत 2.0 योजना के तहत अब एक और नवीन फिल्टर प्लांट 11.5 एमएलडी का सागरपाड़ा पर बनाया जाएगा। जिसके बनने से शहर में आने वाली पानी की कमी जहां दूर होगी, वहीं उन क्षेत्रों में भी पानी सप्लाई हो सकेगा जहां अभी तक पानी नहीं पहुंच पा रहा।

शहर में वर्षों पुरानी बिछी पेयजल पाइप लाइनें

देखा जाए तो धौलपुर शहर अव्यवस्थाओं के ठौर में तब्दील हो चुका है। जहां विकास और शहर की हालत सुधारने के दावे और वादे तो बहुत किए जाते हैं, लेकिन हालात सुधरने को लोग इंतजार ही करते रह जाते हैं। इन अव्यवस्थाओं में शहर की पेयजल व्यवस्था भी शामिल है। शहर की जमीन में बिछा सालों पुराना पेयजल तंत्र जर्जर हालात में पहुंच चुका है। यही कारण है कि शहर के कई क्षेत्रों में गंदे पानी के समाचार मिलते रहते हैं। हालात यह हैं कि यह गंदा पानी लगातार लोगों के घरों में पहुंचता है, क्योंकि यह पेयजल पाइप लाइनें नालों और सीवरों में से होकर निकल रही है।

गर्मियों को लेकर तैयार जलदाय विभाग

गर्मियों का आगमन भी हो चुका है, जिसको लेकर पेयजल विभाग ने भी एक माह पहले ही तैयारियां प्रारंभ कर दी थीं। इस कड़ी में विभाग ने चंबल पर लगी भारी भरकम मशीनों की साफ सफाई कराई वहीं सागर पाडा और वार्टर वक्र्स पर लगे फिल्टर प्लांटों को भी दुरुस्त किया गया इसके अलावा मैन लाइनों की भी साफ सफाई की गई। जिससे गर्मियों के दौरान किसी भी प्रकार की व्यवधान उत्पन्न न हो।

अमृत 2.0 के तहत शहर में 78 करोड़ की लागत से विभिन्न कार्य कराए जाएंगे। जिसमें पुराना शहर सहित नवीन बसाहटों में पेयजल पाइप लाइनें बिछाई जाएंगी। इसके अलावा छह क्षेत्रों में पानी सप्लाई को नवीन टंकियों का निर्माण होगा।

- प्रताप सिंह, एईएन पीएचइडी

इन क्षेत्रों में बनेंगी टंकियां

क्षेत्र टंकी क्षमता

पुरानी छावनी 600 केएलरीकी क्षेत्र 500 केएल

सदर थाना 500 केएलसोलह खम्भा 1000 केएल

तगावली 500 केएलआशियाना कॉलोनी 1500 केएल

(नोट: इन क्षेत्रों की दर्जन भर कालोनियों में 10700 दिए जाएंगे कनेक्शन)

Updated on:
02 Apr 2026 08:24 pm
Published on:
02 Apr 2026 08:23 pm
Also Read
View All

अगली खबर