जिले में कई जिलानयों में हुआ धार्मिक अनुष्ठान
कस्बे के शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ के जन्मोत्सव बुधवार को मनाया। श्रद्धालुओं ने भगवान शांतिनाथ व आदिनाथ का पंचामृत अभिषेक, पूजा में विविध अघ्र्य समर्पण किए। शाम को गंधकुटी रथ में भगवान आदिनाथ की शोभायात्रा निकाली गई। अध्यक्ष राजमल कोठारी, कोषाध्यक्ष हंसमुखलाल शाह आदि शामिल हुए।
रामगढ़. आदिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर में आदिनाथ जयन्ती पर मूलनायक भगवान आदिनाथ का पंचामृत अभिषेक कर शांतिधारा की गई। विविध रंगों से सजाए विधान पर पूजन कर श्रीफ ल सहित अघ्र्य चढ़ाए। इसके बाद भगवान की शोभायात्रा निकाली गई।
पाड़वा के आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में आदिनाथ भगवान का जन्म एवं तप कल्याणक उत्सव विधानाचार्य अजीतप्रसाद पगारिया के सान्निध्य में मनाया। समाज अध्यक्ष कांतिलाल मेहता ने बताया कि सुबह पंचामृत अभिषेक शांतिलाल पगारिया ने किया। आरती, शांतिपाठ विसर्जन विधि के साथ महोत्सव हुआ। रात में बालक आदिकुमार का पालना झुलाया।