डूंगरपुर

Dungarpur Crime : पति को चकमा देकर दुल्हन सिनेमा हॉल से हुई फुर्र, लुटेरी दुल्हन के 2 सहयोगी गिरफ्तार

Dungarpur Crime : डूंगरपुर में शादी के चार दिन बाद झांसा देकर भाग गई लुटेरी दुल्हन के मामले में शनिवार को धंबोला पुलिस ने उसके 2 सहयोगियों को गिरफ्तार किया है।
less than 1 minute read
Dungarpur Crime husband deceiving bride fled cinema hall Looteri Dulhan 2 accomplices arrested
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। फोटो पत्रिका

Dungarpur Crime : डूंगरपुर में धंबोला पुलिस ने शादी के चार दिन बाद ही झांसा देकर भाग गई लुटेरी दुल्हन के मामले में शनिवार को उसके दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन दोनों आरोपियों को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी रिजवान खान ने बताया कि एक महिला ने 10 सितंबर 2024 को थाने में रिपोर्ट दी थी। रिपोर्ट में बताया कि 12 मई 2024 सीमलवाड़ा निवासी संजय पुत्र गंगाराम प्रजापत व उसका समधी आंनद जाधव, काजल राठौड़ व आकाश सुरसे से मिलकर मनीषा उर्फ गौरी पुत्री गोरखनाथ चाह्वान का विवाह प्रार्थी के भतीजे दीक्षित सोनी से करवाया था।

दुल्हन मौके से थी गायब, पति ने काफी तलाशा

थानाधिकारी रिजवान खान ने बताया कि शादी के चार दिन बाद दुल्हन ने पिक्चर जाने का बहाना बनाया और अपने पति दीक्षित सोनी के साथ गांधीनगर गुजरात सिनेमाघर पिक्चर देखने गई। यहां पर सभी आरोपी पहले से मौजूद थे। दुल्हन ने सिनेमा घर के बाहर अपने पति से पानी मंगवाया। पति पानी लेकर आया, तो दुल्हन मौके से गायब थी। उसने काफी तलाश की। पर, उसका कोई पता नहीं चला। दुल्हन अपने साथ चार लाख दस हजार रुपए, सोने की अंगूठी व मोबाइल लेकर गायब थी।

पर दुल्हन अब भी फरार

पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर छानबीन के दौरान महाराष्ट्र से तरोड़ा महाराष्ट्र निवासी आनंदराव पुत्र रायभान जाधव व दाहिद महाराष्ट्र निवासी आकाश पुत्र तोताराम सुरसे को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इस मामले में पूर्व में संजय को गिरफ्तार कर लिया है। पर दुल्हन अब भी फरार है। कार्रवाई में एएसआई चेतनलाल, कांस्टेबल जयेश, कान्तिलाल व कामिनि शामिल थे।

Updated on:
27 Jul 2025 03:04 pm
Published on:
27 Jul 2025 03:04 pm