डूंगरपुर

Railway New Decision : खुशखबर, डूंगरपुर-कानपुर स्पेशल ट्रेन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल

Railway New Decision : खुशखबर। डूंगरपुर से कानपुर के बीच सीधी ट्रेन सेवा शुरू हो गई है। 1152 किमी लंबा सफर अब बिना ट्रेन बदले तय होगा। जाने पूरा शेड्यूल।

2 min read
फोटो पत्रिका

Railway New Decision : खुशखबर। डूंगरपुर से कानपुर के बीच सीधी ट्रेन सेवा शुरू हो गई है। 1152 किमी लंबा सफर अब बिना ट्रेन बदले तय होगा। वेस्टर्न रेलवे ने गर्मी में बढ़ती भीड़ के बीच यह सुविधा शुरू की है। कानपुर-असरवा स्पेशल के संचालन से राजस्थान, उत्तरप्रदेश और गुजरात के बीच सीधा रेल कनेक्शन बन गया है। इस सेवा से डूंगरपुर और बांसवाड़ा के हजारों यात्रियों को राहत मिलेगी। अब तक यात्रियों को कानपुर या उत्तरप्रदेश के अन्य शहरों के लिए बीच में ट्रेन बदलनी पड़ती थी। नई व्यवस्था से समय और खर्च दोनों की बचत होगी।

ट्रेन सप्ताह में दो दिन संचालित होगी। डूंगरपुर से हर मंगलवार दोपहर 12 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 7 बजे कानपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन सोमवार सुबह 8.15 बजे कानपुर से चलकर मंगलवार तड़के 2.50 बजे डूंगरपुर पहुंचेगी।

रूट में इटावा जंक्शन शामिल है, जिससे देश के प्रमुख रेल नेटवर्क से सीधा जुड़ाव मिलेगा। पहले यह सेवा आगरा तक सीमित थी, जिसे अब कानपुर तक बढ़ाया गया है। रेलवे के अनुसार, बेहतर रिस्पॉन्स मिलने पर आगे और सेवाएं शुरू की जा सकती हैं। इससे क्षेत्र का देश के अन्य शहरों से जुड़ाव मजबूत होगा।

संचालन का शेड्यूल

01905 कानपुर सेंट्रल-असरवा स्पेशल (सोमवार)
कानपुर से सुबह 8.15 बजे प्रस्थान
इटावा, फिरोजाबाद, फतेहपुर सीकरी, ब्याना, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर, बूंदी होते हुए
रात 11.55 बजे उदयपुर आगमन
तड़के 2.50 बजे डूंगरपुर पहुंचकर 5 मिनट ठहराव
सुबह 5.45 बजे असरवा (अहमदाबाद) आगमन।

01906 असरवा-कानपुर सेंट्रल स्पेशल (मंगलवार)
असरवा से सुबह 8.55 बजे प्रस्थान
दोपहर 12.15 बजे डूंगरपुर आगमन, 5 मिनट ठहराव
दोपहर 3.30 बजे उदयपुर आगमन
बूंदी, सवाई माधोपुर, गंगापुर, ब्याना, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, इटावा होते हुए
अगले दिन सुबह 7 बजे कानपुर आगमन।

दक्षिण भारत अब भी दूर

उत्तर भारत से कनेक्टिविटी मजबूत हुई है, लेकिन दक्षिण भारत के लिए अब भी सीधी ट्रेन नहीं है। डूंगरपुर-बांसवाड़ा के लोग मुंबई, पुणे, नागपुर, सूरत और वडोदरा के लिए अब भी कई ट्रेनों पर निर्भर हैं। क्षेत्रीय मांग है कि असरवा से चलने वाली ट्रेनों को उदयपुर तक बढ़ाया जाए, ताकि दक्षिण भारत से सीधा जुड़ाव संभव हो सके। अब जनता को इंतजार है कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जनता कब उन्की मांग को पूरा करते हैं।

ये भी पढ़ें

Food Security Scheme : राजस्थान में खाद्य विभाग का नया आदेश, कमीशन भुगतान की 20 साल पुरानी व्यवस्था में बड़ा बदला

Updated on:
06 Apr 2026 12:36 pm
Published on:
06 Apr 2026 12:34 pm
Also Read
View All

अगली खबर