दुर्ग

Gau Satyagrah: कांग्रेस नेताओं ने पूरे प्रदेश में किया गौ सत्याग्रह, गायों को लेकर पहुंचे कलेक्टोरेट…

Gau Satyagrah : कांग्रेस नेताओं ने पूरे प्रदेश में शुक्रवार को गौ सत्याग्रह किया। इस क्रम में शहर कांग्रेस के नेता विरोध स्वरूप में गायों को लेकर कलेक्टोरेट पहुंचे और यहां अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर मवेशियों के संरक्षण की मांग की।
less than 1 minute read
Aug 17, 2024
Gau satyagrah: Durg news cg news cg politics news

Gau Satyagrah : कांग्रेस नेताओं ने पूरे प्रदेश में शुक्रवार को गौ सत्याग्रह किया। इस क्रम में शहर कांग्रेस के नेता विरोध स्वरूप में गायों को लेकर कलेक्टोरेट पहुंचे और यहां अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर मवेशियों के संरक्षण की मांग की। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार आई है, तब से इनके तुगलकी निर्णय के कारण गोवंशीय पशुओं की मरने की स्थिति निर्मित हो रही है।

Gau Satyagrah: गौठान बंद होने से हो रही गायों की मौत

गोधन न्याय योजना को बंद होने से गायों की मौत की घटना में बढोतरी हो रही है। साथ ही किसान खुली चराई से परेशान हैं। भाजपा सरकार के इस कृत्य के कारण कांग्रेस के लोगों ने गौ सत्याग्रह किया। नेताओं ने कहा कि योजना बन्द होने का असर यह है कि शहर की सभी सड़को में जाम लगा रहता है। दुर्घटनाओं से पशुधन की तो मौत हो ही रही है साथ ही राहगीर भी दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं।

Gau Satyagrah: इस दौरान पूर्व विधायक अरुण वोरा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल, पूर्व महापौर आरएन वर्मा, कमल नारायण रुंगटा, पीसीसी महासचिव राजेंद्र साहू, महापौर धीरज बाकलीवाल, निगम सभापति राजेश यादव, प्रदेश कांग्रेस सचिव अय्यूब खान, राजेश शर्मा, नंदू महोबिया, पप्पू श्रीवास्तव, अल्ताफ अहमद, सुशील भारद्वाज, नासिर खोखर, राजेश शर्मा, नंद कुमार सेन, संदीप वोरा, सुमित वोरा, आदित्य नारायण, बिंदु राजपूत, गिरधर शर्मा, त्रिशरण डोंगर, देव सिन्हा, मोहित वालदे, अलख नवरंग, राकेश साहू, ज्ञानी देवांगन, निशांत गोडबोले, विवेक मिश्रा मौजूद थे।

Updated on:
17 Aug 2024 05:44 pm
Published on:
17 Aug 2024 05:40 pm